Coronavirus Updates: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 42,909 नए मामले

नई दिल्ली, एजेंसी। केरल में बढ़ते मामलों के कारण देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगा हैं। पिछले कई दिनों से लगातार केरल में रोजाना 30 हजार से ज्यादा नए मामले आने से कोरोना के खिलाफ जंग कमजोर पड़ती जा रही है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के लगभग 43 हजार नए मामले मिले हैं और इस दौरान 380 लोगों की जाम भी गई है। इनमें से अकेले केरल में ही 29, 836 मामले दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकडों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश भर में 42,909 नए केस मिले हैं। इसमें से केरल से ही लगभग 70 फीसद मामले देर्ज किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 380 और मरीजों के कारण जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,38,210 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,76,324 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गई है।

यह भी देखे:-

पैंगोंग इलाके से सैनिकों को हटाने पर भारत-चीन सहमत, पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू
यीडा के अधिकारियों व व्हीलस ग्लोबल फाउण्डेशन के बीच हुई बैठक , मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा फाउंडेश...
जेवर में रोजगार मेले का आयोजन
अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत
चार श्रेणियों में निपटेंगे लीज बैक–लैंड शिफ्टिंग के लंबित मामले, यमुना अथॉरिटी की नई रणनीति
बिलासपुर में सीरो सर्वे 24 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए
ईद का चांद देखा गया , पूरे भारत में कल मनाई जाएगी ईद  
UPDATE: दादरी नगरपालिका चुनाव , गौतमबुद्धनगर निकाय चुनाव मतगणना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों की लापरवाही की वजह से सेक्टर डेल्टा टू में लगा गंदगी का समस्याओं क...
ग्रेटर नोएडा में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल: एसटीपी स्लज से बनेगी खाद, सोलर तकनीक का होगा इस्तेमाल
ग्रेटर नोएडा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची को काटकर बुरी तरह किया घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, महिला पुलिसकर्मी और चालक की मौत
भाजपा युवा मोर्चा व सपा के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत के दौरान उड़ाई नियमों की धज्जियाँ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में  एशिया का सबसे बड़े नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का  बटन दबाकर किय...
मेरठ में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या केतार ग्रेटर नोएडा जेल से जुड़े
जी. डी. गोयंका में हुआ छात्रों का पदालंकरण समारोह