आनंद सिंह बने अखिल भारतीय स्नातक संघ एनआरआई विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर

ग्रेटर नोएडा निवासी व आईटी प्रोफेशनल आनंद कुमार  सिंह  को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ एनआरआई विभाग (NRI DEPARTMENT)  का नेशनल कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है।  आनंद सिंह का उक्त पद पर  मनोयन अखिल भारतीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पांडेय ने आनंद सिंह द्वारा लगातार निस्वार्थ भाव से राष्ट्र हित और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर योगदान देने पर किया है।
इस मौके पर आनंद  सिंह ने कहा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वो निष्ठापूर्वक निभाते हुए संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
आनंद सिंह ने बताया अखिल भारतीय स्नातक संघ का उद्देश्य है –
युवा रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला बने।

सरकार से लेने वाला नहीं सरकार को देने वाला बने।

देश से लेने वाला नहीं देश को देने वाला बने।
हमारे देश का युवा आत्म निर्भर/स्वावलंबी बने तभी हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा।

हमारे देश में स्व रोजगार की अपार सम्भावना है | हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है इसमें भी स्व रोजगार की अपार संभावनाएं है |

हमें संगठन में योग्य रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को अपने संगठन से जोड़ना है जो अपने देश के विकास के लिये चिंता करते है । उनकी योग्यता का लाभ अपने देश के नवयुवकों को मिल सके ऐसा प्रयास इस संगठन द्वारा किया जायेगा। जिसके तहत नवयुवक के लिये नये रोजगार के अवसर तथा नई तकनीक से विकास करने के अवसर प्राप्त होंगे।

राजनीतिक सत्ता के हितो से राष्ट्रहित महत्वपूर्ण है अतः राष्ट्र की वेदी पर सत्तावों की आहूति भी देनी पड़ी तो हमें संकोच नहीं करना चाहिए | इतिहास साक्षी है कि सत्ता व स्वार्थ की राजनीति ने इस राष्ट्र का अहित किया है| राष्ट्र का निर्माण तभी होगा जब हमारा युवा आत्मनिर्भर बनेगा जब देश का एक एक युवा सशक्त बनेगा तब उसका परिवार, परिवार से गावं , गावं से जिला, जिले से प्रदेश और प्रदेश से देश, तब जाकर के हम आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर पाएंगे और भारत को विश्व गुरु बनाने में हम कामयाब हो पाएंगे| येसे में राष्ट्रवादी युवाओं का कर्तव्य है कि भटके हुए दिशाहीन युवाओं को सही रास्ता दिखाए |

हमें सिर्फ इस राष्ट्र का विचार करना होगा।  यदि शासन सहयोग दे तो ठीक न दे तो ठीक अब समय आ गया है कि पढ़ा लिखा युवा राजनीति में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और दिशाहीन राजनीति को सही रास्ता दिखाते हुए राष्ट्रनीति पर कार्य करें।

हमारे केंद्र की सरकार देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने पर कार्य कर रही है | हमारा देश आत्म निर्भर भारत तभी बनेगा जब पढ़ा लिखा युवा आत्मनिर्भर बनेगा।



PROFILE OF ANAND SINGH
Enterprise Architect | TOGAF 9.2 | Innovator | Azure Product Portfolio | Oracle Product Portfolio | Speaker and Mentor
एसोसिएट मैनेजर आर्किटेक्चर (एंटरप्राइज आर्किटेक्ट)
टेक्निप एनर्जीज , फ्रांस
MCA , Computer Science
Experience : Software Engineer -15 years
Solution Architect – 5 Years
Oracle  Analytics World leader -2 Years
Travels for work : France, Spain, Netherland, Norway, Switzerland, Itali, Germany, Scotland, United Kingdom, United States of America, Kuwait, Morocco, United states of America, Qatar, Malaysia, Singapore, Vietnam, Indonesia and more
International  Seminars -38
National  Seminars and Orientation programs  -26
Awards : Brand Ambassador World wide TechnipFMC

यह भी देखे:-

नव ऊर्जा युवा संस्था संस्था की तरफ से जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कपड़े
ठेली पटरी वालों को रजिस्टेशन अनिवार्य : कु. प्रीति यादव
बिलासपुर नगर पंचायत चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती
हरी झंडी दिखाकर  डीएम बी.एन. सिंह ने कॉल 181 महिला हैल्पलाईन वाहन को  किया रवाना 
54 हजार एलईडी रोशनी से जगमग होंगी ग्रेनो की सड़कें
दिल्ली सरकार:: दुनिया की बनी पहली ऐसी सरकार जो अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का करेगी इस्तेमाल
भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए हर विभाग में पूर्व सैनिकों के तैनाती की मांग
दर्दनाक सड़क हादसा: जीरो पॉइंट पर बुलेट दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
टैम्पो पलटने से 1 की मौत, 3 घायल
सीतापुर: मनी लांड्रिंग मामले में सपा सांसद आजम खां से जेल में कई घंटे तक पूछताछ
बहुराष्ट्रीय कंपनी ग्रेजियानो के सीईओ के हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा जूते, जुराब का वितरण किया
खेलकूद से आती है नौजवानों में ऊर्जा - राजेश अग्रवाल
दो साल बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह
उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव- राकेश टिकैत
ग्रेनो के छह और गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने की पहल, 24 करोड़ के टेंडर जारी