कायस्थ समाज को OBC में रखे जाने के प्रस्ताव के विरोध में कायस्थों ने चलाया पोस्टकार्ड, ईमेल ट्वीट कैम्पन

उत्तप्रदेश पिछड़ा आयोग में कायस्थों को ओबीसी में रखे जाने के प्रतिवेदन की सूचना पर विचार की आहट के बाद से ही लगातार पूरे प्रदेश में कायस्थों का विरोध बढ़ता जा रहा है । लेकिन अन्य समाजों की तरह सड़कों पर हंगामा करने या पटरिया उखाड़ने की जगह कायस्थ समाज अनूठा तरीका अपना रहा है

कायस्थ समाज सोशल मीडिया पर लगातार अपनी आवाज कायस्थ को ओबीसी आरक्षण के खिलाफ में रखे जाने के खिलाफ उठा रहा है लगातार ट्विटर पर कैंपेन चला रहा है इसी क्रम में अब कायस्थों ने पिछड़ा आयोग की ईमेल पर पत्र भेजने का फैसला किया है और इसके साथ ही पूरे प्रदेश से सैकड़ों की संख्या में लोग पोस्ट कार्ड भी भेज रहे हैं
गाजियाबाद के कायस्थ समाज सेवी वीपी श्रीवास्तव ने इस खबर को बताया कि पोस्टकार्ड अभियान के लिए लोग साधारण पोस्ट कार्ड भी भेज सकते हैं और रजिस्टर चार रुपए की कीमत वाला पोस्ट कार्ड भी भेज सकते हैं दोनों ही पोस्टकार्ड कैंपेन से सरकारों तक आम जनमानस अपनी बात सीधी पहुंचा सकता है
वहीं लखनऊ से सोशल मीडिया एक्टिविस्ट लकी सिन्हा, बरेली से हिमांशु सक्सेना नोएडा से कनिका नयन, कानपुर से विकांशी निगम, बनारस से दीप्ति श्रीवास्तव और कायस्थ खबर के संपादक आशु भटनागर लगातार सोशल मीडिया पर ट्विटर कैंपेन को बढ़ावा दे रहे हैं । प्रदेश में कायस्थ चिंतक अंबुज सक्सेना और वरिष्ठ पत्रकार अतुल श्रीवास्तव लगातार कायस्थों को अपने सम्मान की लड़ाई के लिए सोशल मीडिया मीट आयोजित कर रहे हैं
इसी क्रम में कल हुई सोशल मीडिया मीट पर यह फैसला भी लिया गया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी शहरों में आरक्षण के खिलाफ सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। सभाओं के कोआर्डिनेशन के लिए हिमांशु सक्सेना और रत्नेश श्रीवास्तव, विकांशी निगम को नियुक्त किया गया है ।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रचिंतना की 30वीं गोष्ठी — "स्वाधीनता दिवस-अखंड भारत समारोह" आयोजित
30 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत को संबोधित करेंगे चौधरी राकेश टिकैत
बड़ी राहत: Remdesivir API और इंजेक्शन की किल्लत होगी दूर, भारत ने आयात शुल्क हटाया
महिला उन्नति संस्था की पहल: दीपावली पर मिट्टी के दीये खरीदने की अपील
नोएडा सेक्टर-62 में रामलीला की भव्य तैयारी, शिवाकला समिति के कलाकारों ने संभाला मंचन
जहरीले धुंए SMOG की चपेट में दिल्ली एनसीआर , इन बातों का रखें ख्याल
बेहद खतरनाक रही कोरोना की दूसरी लहर, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
ऑनलाइन ठगी : तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, सरकार करेगी आपकी हेल्प
विश्व पर्यावरण दिवस पर एंटरटेनमेंट सिटी की ओर से प्रकृति मां को 10,000 पौधों का तोहफा
 पीएम मोदी ने चौरी चौरा पर जारी किया डाक टिकट, बोले-'आग थाने मेें नहीं लगी थी, जन-जन में प्रज्‍जवलित...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित
विश्वकर्मा दिवस के शुभ अवसर पर प्याऊ का शुभारम्भ
संगीत साहित्य की एक कड़ी टूटी : शब्द सम्मान साधिका सुनीता बुद्धिराजा नहीं रहीं 
प्रदूषण से स्थायी मुक्ति के समाधान में जुटा वेदार्णा फाउंडेशन
गौतमबुद्ध नगर : एसएसपी अजय पाल शर्मा ने थाना प्रभारियों में किया फेरबदल
ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद डर गई थीं इंदिरा गांधी, कराया था महामृत्युंजय जाप: सत्यपाल मलिक