सड़क किनारे निर्माण सामग्री खुला रखने पर ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा। सड़क किनारे निर्माण सामग्री खुला रखने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने ठेकेदार पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोबारा गल्ती दोहराने पर जुर्माने की राशि दोगुनी करने की चेतावनी दी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग और परियोजना विभाग के अधिकारी जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं और अगर कोई नियमों की अनदेखी करता है तो उस पर जुर्माना भी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में परियोजना विभाग ने विप्रो चौक के पास सड़क के किनारे खुले में निर्माण सामग्री रखने पर आर.वी.एम. इंफ्राटेक प्रा. लि. पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह रकम उस ठेकेदार को होने वाले भुगतान में से काट ली जाएगी। महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा ने ठेकेदार को गल्ती दोहराने पर जुर्माने की रकम और बढ़ाने की चेतावनी दी है। निर्माण कार्य करा रहे सभी कॉन्ट्रैक्टरों को एनजीटी की शर्तों का पालन करने और वायु प्रदूषण रोकने के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी देखे:-

सपा के सदस्यता भर्ती अभियान कैम्प का आयोजन
गौतम बुद्ध नगर डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा "10वाँ गौतम बुद्ध नगर जिला डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप ...
तालाबों का सौंदर्यकरण कराया गया
गलगोटिया विश्वविद्यालय में "स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2024" के चौथे दिन जान्हवी सिंह का प्रेरणादायक संव...
रोटरी पाठशाला में ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया ने किया ध्वजारोहण
ग्रेनो प्राधिकरण सफाई के लिए बनाएगा क्विक रेसपोंस टीम
एसएसपी वैभव कृष्ण ने 1 दरोगा दो कांस्टेबल को निलम्बित किया, जानिए क्या है वजह
गौतमबुद्ध नगर में संपूर्ण समाधान दिवस: 70 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण
नोएडा ग्रेटर नोएडा में थाना प्रभारियों के तबादले
सड़क हादसे में यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की मौत
महिलाओं के हाथ में होगी रालोद की कमान: सदस्यता अभियान में सैकड़ों ने थामा राष्ट्रीय लोकदल का दामन
विश्व पृथ्वी दिवस  : कोरोना काल में धरा दिवस पर किया पौधारोपण
कमिश्नरेट गौतम बुध नगर के द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश,पढ़े पूरी जानकारी
ग्रेनो प्राधिकरण ने 05 बिल्डर भूखंडों की योजना की लांच
Oxygen Express: अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलेंगी सांसे, बोकारो से दो टैंकर लेकर लखनऊ आई ऑक्सीजन ए...
24 वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत