कोरोना महामारी के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

देश की राजधानी दिल्ली में स्कूल अगले महीने 1 सितंबर से खुलेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन्स जारी की है, जिनमें मास्क पहनने से लेकर शारीरिक दूरी का पालन करने तक सभी आवश्यक नियमों को बताया गया है। इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। अगर आप भी कोरोना महामारी के बीच अपने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी में हैं, तो इन बातों का खास ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं-

अपने बच्चे को मास्क पहनाकर स्कूल भेजें। साथ ही स्कूल परिसर समेत घर से बाहर रहने के दौरान मास्क पहनने की सलाह दें। एक चीज ध्यान रखें कि बच्चे मास्क सही तरीके से लगाएं।

अपने बच्चे को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहें। अनचाही और अनजानी वस्तुएं न छुएं। अगर अनजाने में छूते हैं, तो तत्काल हाथ धोएं।

-यह सुनिश्चित कर लें कि स्कूल में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। आप चाहे तो बच्चे को दस्ताने भी दे सकते हैं।

-बच्चे को खाना और पानी की बोतल शेयर न करने की हिदायत दें। अक्सर बच्चे टिफिन को आपस में शेयर करते हैं। उन्हें कोरोना महामारी के बारे में सही जानकारी दें।

हर घंटे या दो घंटे के अंतराल पर बच्चे अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। वहीं, हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक जरूर धोने के लिए कहें।

-अपने बच्चों को खाना खाने से पहले और बाद में हाथ धोने के लिए कहें।

-बच्चों को हर समय सैनिटाइजर कैरी करने की सलाह दें। जब कभी अनचाही चीजों के संपर्क में आते हैं, तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

-जैसे ही 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टीका उपलब्ध होगा। अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी देखे:-

टोक्यो ओलंपिक: पांच खेलों में बेटियों पर ही होगा दारोमदार, जानें कौन हैं सभी भारतीय महिला खिलाड़ी
छात्राओं के लिए निबंध, ड्राइंग और व्यक्तिगत स्वच्छता पर किया जागरूक
जिम्स  में मनाया गया विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया , लोगों को किया गया जागरूक 
शिक्षा मंत्री प्रधान से मिले डीयू के छात्र,  ओपेन बुक   परीक्षा की उठाई मांग
जाने कहां चल रहीं हैं विदेशी मेहमानों के आगमन की तैयारियां ? प्रवास के दौरान नहीं होगी इन्हें कोई पर...
नॉलेज विदाउट बॉर्डर्स: गलगोटियास विश्वविद्यालय ने भारत–अरब उच्च शिक्षा सहयोग को किया सशक्त
Yamuna Authority के आवंटियों का घर बैठे ऑनलाइन होगा नक्शा पास
योगी आदित्यनाथ बोले- मेरी कोई राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा नहीं, समझिए बयान के मायने
यूपी सरकार द्वारा किसानों की आय वृद्धि के लिए आयोजित कार्यशाला में लॉयड ने कृषि उपयोगी ड्रोन का प्रद...
नव ऊर्जा युवा संस्था ने किया कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक
भुवनेश्वर कुमार को ICC ने चुना 'प्लेयर ऑफ द मंथ', रिषभ पंत और आर अश्विन भी चुने गए थे बेस्ट खिलाड़ी
खुलासा: कोविशील्ड की डोज में 12-16 हफ्ते का अंतराल कितना सही? एस्ट्राजेनेका ने दी यह जानकारी
भूमाफिया के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, अवैध फार्म हॉउस तोड़ने का कार्य शुरू
मुख्यमंत्री योगी बोले- पांच दिन ग्रामीण और पांच दिन शहरी क्षेत्रों ने फोकस्ड टेस्टिंग अभियान चलाएं
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय अभिव्यंजना 2025-26 के दूसरे दिन कला, संस्कृति और युवा ऊर्जा का भव्य संगम
पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ने पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन; कई हिरासत में