अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

कोरोना की वजह से पिछले डेढ़ साल से बंद जलियांवाला बाग शनिवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। पंजाब सरकार ने 20 करोड़ रुपये खर्च जलियांवाला बाग को संवारा है। जलियांवाला बाग का नवीनीकरण पिछले साल पूरा होना था। कोविड की वजह से यह काम जहां था वहीं रुक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को एक वर्चुअल कार्यक्रम से इसका उद्घाटन करेंगे। ऐतिहासिक बाग को आम जनता और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले बाग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता लेकिन अब यह देर शाम तक खुलेगा। जलियांवाला बाग के अंदर खुले कुएं को रेनोवेट कर दिया गया है। यह वही कुआं है जिसमें अंग्रेजी सेना की गोलियों से बचने के लिए लोगों ने कूदकर जान दे दी थी।

कुएं के चारों और एक गलियारा बनाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए कांच भी लगाया गया है। कुएं से कुछ आगे एक दीवार है। इस दीवार पर आज भी गोलियों के निशान मौजूद हैं।

सैलानी देखेंगे डिजिटल डाक्यूमेंट्री
जलियांवाला बाग में एक थिएटर का निर्माण किया गया है। एक साथ 80 लोगों की क्षमता वाले इस थिएटर में डिजिटल डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसके लिए जलियांवाला बाग नरसंहार पर डिजिटल डाक्यूमेंट्री तैयार की गई है। इसमें गेट से अंग्रेजी सेना के प्रवेश से लेकर जलियांवाला बाग में बैठे बेकसूर लोगों पर गोलियां चलाने तक का वाकया कैद है। इससे पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में पहले लाइट एंड साउंड शो सैलानियों को दिखाया जाता था।

शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर किया पेंट
अंतरराष्ट्रीय सरव कंबोज समाज के लोग शुक्रवार को सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान अमरबीर सिंह ढोट के नेतृत्व में जलियांवाला गेट के बाहर लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को साफ करने पहुंचे।

कंबोज समाज के लोगों ने पहले इसकी सफाई की और फिर खुद उस पर पेंट किया। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि जलियांवाला बाग के रेनोवेशन पर 20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए पर शहीद की प्रतिमा को पेंट करना ठीक नहीं समझा गया।

 

यह भी देखे:-

सेक्टर डेल्टा टू की सड़कें हुई गड्ढों में तब्दील,  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बड़े-बड़े दावे हुए फेल ...
ग्रेटर नोएडा : डीएम और किसानों के बीच बैठक सफल , जानिए क्या हुआ फैसला
लूट करने वाले शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार
डंपर की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
ध्वजारोहण के साथ गुर्जर संस्कृति संस्थान में गूंजा देशभक्ति का स्वर
पेड़ से टकराई कार, दो की मौत
UP BOARD RESULT : हाई स्कूल और इंटर की अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन 27 अगस्त तक, 56 लाख बच्चों को ...
उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम पर मंथन, GNIM में हुआ करिकुलम रिव्यू सेशन
एमिटी की एमबीए छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
पानी-पानी हुई दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश , उमस और गर्मी से राहत
तीन चरणों में पूरा होगा प्रस्तावित  फिल्म सिटी का निर्माण,  निर्माण के लिए कन्सल्टेन्ट नियुक्त
"सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए कदम: मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई HPV वैक्सीन...
नव ऊर्जा युवा संस्था ने कारगिल फ़तेह करने वाले सैनिकों की याद में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का...
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग, हमलावर को मौके पर पकड़ा
ग्रेटर नोएडा में युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर कार्यशाला, 100 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल
धमकी: '14 अगस्त तक मुजाहिदों को छोड़ दो, वरना ..............................अंजाम भुगतने के लिए तैया...