Weather Updates: यूपी समेत देश के इन हिस्सों में होगी जमकर बारिश

नई दिल्ली, एजेंसियां। पिछले कई दिनों से देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं और नदियां भी ऊफान पर हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कटरौली, मेरठ, बागपत, नजीबाबाद और आसपास के क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की तीव्रता की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही आइएमडी ने अगले चार दिनों तक यानी 28 से 31 अगस्त के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधि की भी भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश संभावना है। 29 अगस्त तक उत्तराखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के साथ यह गतिविधि जारी रहने की संभावना है।  आइएमडी ने कहा कि 27 से 29 तारीख के दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 27 से 31 के दौरान तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश का अनुमान है। 28 से 29 अगस्त तक विदर्भ और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।

यह भी देखे:-

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सूरजपुर साइट सी का ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2
योग और स्वास्थ्य - वायु निष्कासनासन: , बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती : चयनित ओवरएज अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी करने का निर्देश
केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए बनाए 20 कंट्रोल रूम, ई-मेल, वाट्सएप या फोन ...
हिंदी दिवस पर संगोष्ठी एवम स्वास्थ्य ही कुंजी पर व्याख्यान
जरूरत की खबर: इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, बस करना होगा ये छोटा सा काम
किसान एकता संघ संगठन की यमुना प्राधिकरण के खिलाफ आन्दोलन को लेकर हुई पंचायत
कासना पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर मोबाईल लूटेरे, आधा दर्जन लूट की मोबाईल बरामद
LIVE IND vs ENG: इंग्लैंड ने मेहमानों को 212 रनों से हराया, 15 साल पहले मुंबई में 212 रन से हारा था ...
मूर्ति खंडित होने का मामला: थाना और चौकी प्रभारी समेत चार निलंबित
केदारनाथ में पीएम मोदी: तबाही के बाद फिर उठ खड़ा हुआ केदारधाम
जन्मदिन पर गुल्लक फोड़कर राम मंदिर निर्माण के लिए दी सहयोग
PM Garib Kalyan Anna Yojana: PM मोदी से वाराणसी की बदामी देवी बोलीं- हम सब वोट देके जियावत रहब।
मेडिकल डिवाइस पार्क भूखंड की योजना अगले महीने
जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही हरगिज ना करें : मुख्यमंत्री
दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज होते वकीलों ने समाप्त किया हड़ताल