यूपी विधानसभा चुनाव : तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, कम मतदान वाली सीटों के लिए बनाया गया प्लान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अब उन विधानसभा सीटों पर फोकस बढ़ाया है, जहां पिछले चुनावों में कम मतदान होता रहा है। आयोग कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित कर वहां विशेष अभियान चलाएगा। मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में महिला और पुरुष मतदाताओं का अनुपात कम है, वहां इसे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सभी क्षेत्रों में सर्विस मतदाताओं की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणाम देखे जाएं तो 12 सीटें ऐसी हैं, जहां 40 से 50 फीसद के बीच मतदान हुआ था। 184 विधानसभा सीटों में 51 से 60 फीसद तक मतदान हुआ था। इसी प्रकार 2019 के लोकसभा चुनाव में 21 सीटें ऐसी हैं, जहां 40 से 50 फीसद के बीच मतदान हुआ था। एक सीट में 40 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ था। भारत निर्वाचन आयोग ने कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा गया है। मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों खासकर इंटरनेट मीडिया का भी इस बार खूब उपयोग होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं का शत-प्रतिशत नामांकन एवं मतदान में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

 

यह भी देखे:-

देश में पहली बार ड्रोन से की जाएगी दवाओं की डिलीवरी, इस राज्य ने शुरू किया प्रोजेक्ट 'मेडिसिन फ्रॉम ...
हाइड्रा की चपेट में आकर डेड वर्षीय मासूम बच्चे की मौत, मां घायल
एनटीपीसी के जनरल मैनेजर ने यातायात नियम का उल्लघन करने पर रोके जाने पर किया ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को कु...
घर में दवाइयों की डिलीवरी के लिए इन नम्बरों पर करें CALL
ग्रेटर नोएडा में घर का सपना होगा साकार, ओमिक्रॉन-1ए के तैयार फ्लैटों की योजना 28 जनवरी से
नहर में नहाते समय युवक डूबा, मौत
मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन
ऑक्सीजन आपूर्ति : देश की लाइफ लाइन रेलवे अब जीवन की लाइफ सपोर्ट भी बनेगी
राष्ट्र सेविका समिति का विराट पथ संचलन 24 अप्रैल को
दुजाना गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
तीन स्टेट की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, संचालक समेत 15 से...
HUMAN TOUCH FOUNDATION द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण
जी डी गोयंका स्कूल में अन्तर्सदनीय आन लाइन बास्केटबॉल प्रतियोगिता
यूपी : केंद्रीय मंत्रियों व सचिवों के पत्र का समय से जवाब न देने पर मुख्यमंत्री योगी नाराज
मंदसौर से शुरू हुई "किसान मुक्ति यात्रा" कल पहुंचेगी दिल्ली, ग्रेटर नोएड के किसान भी होंगे शामिल
केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित