अमेरिका ने लिया काबुल हमले का बदला, ISIS-K के ठिकानों पर ड्रोन से हमला

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 48 घंटे के अंदर काबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले का बदला ले लिया है। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना ने हमले के शाजिशकर्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने अफगानिस्तान में ISIS-K के ठिकानों पर ड्रोन हमला किया है। काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 169 अफगान और 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इसके साथ ही अमेरिका ने लोगों से काबुल एयरपोर्ट के गेट को जल्द से जल्द छोड़ने को कहा है।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों ने ISIS-K के योजनाकारों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। मानव रहित हवाई हमला अफगानिस्तान के नंगहार प्रांत में किया गया। इस हमले में ISIS-K के आतंकियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि हमले में किसी नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

इस्लामिक स्टेट-खुरासान ने काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी। आइएसके ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि उसने अमेरिकी सैनिकों और उसके अफगान सहयोगियों को निशाना बनाया है। बयान के साथ ही हमलावर की तस्वीर भी साझा की गई थी। आतंकवादी संगठन ने कहा कि यह वही हमलावर है, जिसने हमले को अंजाम दिया।

यह भी देखे:-

COVID 19 India News: पिछले 24 घंटे में सामने आए 26 हजार से ज्यादा मामले, 383 लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा : 10 वी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
पुलिस एंड फायर गेम्स बैडमिंटन खेल में गौतमबुद्ध नगर के कॉन्स्टेबल गगन पासवान ने लहराया भारत का परचम
आईआईएलएम में बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन
Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों का भारत बंद, दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम
योगी जी द्वारा सुपरटेक एमरोल्ड कोर्ट मामले में गठित एसआईटी जांच एक छलावा : आम आदमी पार्टी
रोल बॉल चैंपियनशिप में जेबीएम ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जीता मेडल
गाजीपुर में रफ्तार का कहरः चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, छह लोगों की मौत
मोदी सरकार अफगानिस्तान की चिंता छोड़ें, पहले अपना देश संभाल लें -ओवैसी
लखीमपुर कांड: मंत्री के बेटे के पुलिस के सामने हाजिर होते ही सिद्धू ने तोड़ा अनशन
कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, पाकिस्तान के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया 5.5 लाख करोड़ का बजट
अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, काम में सवार कोच समेत  7 छात्र घायल 
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन फिर बढ़ाया गया 
IND Vs Pak Match : एशिया कप 2023 का तीसरा हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज ,4 साल बाद...
बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑटो लोन , सरकारी बैंकों ने घटाई ब्याज दर,