विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया

एनटीपीसी लिमिटेड के इंटरनेशनल बिजनेस डेवलपमैंट (आईबीडी) विभाग द्वारा विदेशी प्रतिनिधिमंडल का एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया।

इस विदेशी प्रतिनिधिमंडल में भारत में उगांडा की उच्चायुक्त महामहिम मैडम ग्रेस एकेलो, भारत में ताजिकिस्तान के राजदूत महामहिम श्री लुकमॉन बोबोकालोनजोडा, ताजिकिस्तान दूतावास के सेकण्ड सेक्रेटरी श्री मुरोडबेक असलमजोडा, उगांडा हाई कमीशन के अटैची श्री टोनी किकोमिको गलबुजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया।

एनटीपीसी दादरी आगमन पर मुख्य महाप्रबंधक (दादरी) बी एस राव एवं मुख्य महाप्रबंधक (आईबीडी) एन एम गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस विदेशी प्रतिनिधिमंडल के विशिष्ट सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा के दौरान मुख्य महाप्रबंधक(दादरी) राव ने एनटीपीसी दादरी प्लांट की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को एनटीपीसी दादरी पर बनी एक लघु फिल्म भी दिखाई गयी।

अपने दादरी भ्रमण के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने कोल स्टेज-2 कंट्रोल रुम, गैस स्टेशन कंट्रोल रुम, सोलर प्लांट और एश माउण्ड का अवलोकन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओएंडएम-थर्मल) सुरेश वेन्कटेश, महाप्रबंधक (प्रचालन) बिधान चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक (एफएम) जी के मोहंती सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

दिल्ली : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने “सशक्त बचपन सशक्त देश” अभियान की शुरुआत
सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर: डीएम ने दिए कड़े निर्देश, नो हेलमेट, नो फ्यूल नीति होगी सख्ती से लागू
सावधान: व्हाट्सएप और गूगल में मिली खामियां, लीक हो सकती हैं सूचनाएं
एकेटीयू: बीटेक व अन्य कोर्सों की प्रवेश काउंसलिंग कल से, यूपीसीईटी की वेबसाइट पर कर सकेंगे रजिस्ट्रे...
डायबिटीज और पैर के घाव से हुआ गंभीर बीमारी का खुलासा, नोएडा के डॉक्टर ने किया दुर्लभ मामला दुनिया के...
वृहद् वृक्षारोपण 5 जुलाई को प्रदेश में 9 करोड़ व पूरे जनपद में 9 लाख पौधों का होगा वृक्षारोपण
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 25 फरवरी को रोजगार महोत्सव–2026, 2000 से अधिक पदों पर मौके
रयान इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण और प्रतिभा का संगम, पृथ्वी दिवस और वार्षिक पुरस्कार समारोह धूमधाम ...
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की शीतलहर से बचाव की एडवाइजरी: जानें क्या करें और क्या न करें
दिल्ली में स्थायी कार्यालय भवन को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रतिनिधिमंडल सांसद रामवीर सिंह ...
अब कोरोना बीमारी की जांच एंटीजन किट से होगी, आइसीएमआर विशेषज्ञ स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करेगे
सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
केंद्रीय बजट 2026 में शिक्षा और युवाओं पर फोकस सराहनीय — स्वदेश कुमार सिंह
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनहित कॉलेज ऑफ लॉ महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर सेमिनार आयोजित
ईशान इंस्टीट्यूट में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ संपन्न, दान और कर्म के महत्व पर हुआ मंथन
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने राष्ट्र निर्माण पर विशेषज्ञ वार्ता के साथ मनाया इंजीनियर्स दिवस