सूरजपुर-कासना रोड पार करने वालों को सहूलियत देंगे तीन फुटओवर ब्रिज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीनों को बनाने के लिए जारी किए टेंडर

-कलेक्ट्रेट, गामा शॉपिंग सेंटर व कैलाश अस्पताल के सामने बनेंगे

-सितंबर में एफओबी का काम शुरू व नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य
—————————–
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शीघ्र ही तीन फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों की जरूरत को देखते ये तीनों फुटओवर ब्रिज कैलाश अस्पताल के सामने, गामा शॉपिंग सेंटर के सामने और कलेक्ट्रेट के सामने बनेंगे। इन फुटओवर ब्रिज को बीओटी (बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसफर) के आधार पर बनाने के लिए प्राधिकरण से टेंडर जारी हो गए हैं। इन जगहों पर पैदल सड़क पार करने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में फुटओवर ब्रिज बन जाने से उन लोगों को बहुत सहूलियत हो जाएगी।
दरअसल, सूरजपुर-कासना रोड पर कलेक्ट्रेट के पास ही जिला कोर्ट, जीएसटी ऑफिस व पुलिस दफ्तर भी बना हुआ है। इन दफ्तरों को आने वाले फरियादी यहीं से सड़क पार करते हैं। इसी तरह गामा शॉपिंग सेंटर और कैलाश अस्पताल के सामने भी बड़ी तादात में लोग सूरजपुर-कासना रोड को पार करते हैं। उनकी परेशानी को दूर करने के लिए प्राधिकरण इन जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनवाने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर परियोजना विभाग ने इन एफओबी को बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिये हैं। सितंबर माह में ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने और अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से काम शुरू करने की योजना है। इनको बनाने में नौ माह का समय लगने का अनुमान है। इन तीनों फुटओवर ब्रिजों को बनाने में पांच से छह करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। ये फुटओवर ब्रिज बीओटी के आधार पर बनेंगे। इसलिए इनके निर्माण पर खर्च इन्हें बनाने वाली कंपनी ही वहन करेगी। इसके एवज में कंपनी को करीब 14 साल के लिए विज्ञापन का अधिकार दे दिया जाएगा, ताकि उसके निर्माण का खर्च भी निकल जाए। इन सभी फुटओवर ब्रिज में स्केलेटर या लिफ्ट की भी सुविधा होगी, जिससे बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को एफओबी से सड़क पार करने में दिक्कत न हो।
————–
परी चौक व चार मूर्ति चौक पर बाद में बनेंगे एफओबी
———————————————————-
कलेक्ट्रेट, गामा शॉपिंग सेंटर व कैलाश अस्पताल के सामने के अलावा ग्रेटर नोएडा में दो एफओबी और बनने हैं। इनमें से एक परी चौक और दूसरा ग्रेटर नोएडा वेस्ट का चार मूर्ति चौक है, लेकिन ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए ये दोनों चौराहे री-डिजाइन किए जाने हैं। इसका सर्वे चल रहा है। इस वजह से इन दोनों जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाने से रोके गए हैं। जैसे ही इन दोनों चौराहों का डिजाइन फाइनल हो जाता है उसके बाद यहां भी फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

यह भी देखे:-

यूपीसीडा सीईओ ने उद्योग संगठनों के साथ की बैठक, औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान का दिया भरो...
#ladengecoronase : रोजाना 19 हजार लोग दे रहे कोरोना को मात, एक सप्ताह में 1 लाख 33 हजार स्वस्थ
पहली बार सेना की दो महिला अधिकारी उड़ाएंगी लड़ाकू हेलीकाप्टर
देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 18 हजार मामले, 193 लोगों की मौत
केंद्र की सख्ती के बाद नरम पड़े ट्विटर के तेवर, कहा- नए नियमों को मानने के लिए तैयार
तबादला :माध्यमिक शिक्षकों का तबादला, जानें प्रक्रिया
कोरोना कोविड पोजटिव मिलने पर पूरी सोसाइटी सील करने के बजाय टावर को करें सील, नेफोमा ने मुख्यमंत्री क...
डिजिटल कॉमर्स में नया अध्याय: Stylesavvys नवाचार, सुशासन और विस्तार के साथ भारत की ई-कॉमर्स व्यवस्था...
आमात्रा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने नेफोमा बेनर तले मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन, डीसीपी स...
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पौधा प्राधिकरण भवन का किया शिलान्यास
सीएए पर 'बजरंगी' की पुस्तक का विधायक पंकज सिंह ने किया विमोचन
आईआईए पदाधिकारियों ने ग्रेनो सीईओ से की मुलाकात, गिनाई समस्या
पीएम का काशी दौरा: सावन से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी बनारस को दे सकते हैं बड़ी सौगात
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
हॉस्पिटल एकादश बना T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता, 28 दिसंबर को ग्रेनो प्रेस क्लब से होगा मुकाबला
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 की तैयारियां तेज, लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक