India Corona Cases: पूरे देश में कोरोना के 44,658 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के नए मामले 40 हजार से ऊपर ही रहे। इसका एक और प्रमुख कारण है केरल। जहां संक्रमण बढ़ने से भारत में सामने आ रहे कुल मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। केरल में लगातार कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर केंद्र की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं, साथ लगते हुए राज्यों को भी इससे खतरा बढ़ जाता है और कहीं ना कहीं सबसे दिमाग में तीसरी लहर को लेकर भी चिंता है। पिछले दिन जहां पूरे देश में 46 हजार के पार मामले सामने आए थे। अब वहीं, शुक्रवार को रिपोर्ट हुए मामलों की संख्या 44 हजार से ऊपर दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44,658 नए मामले सामने आए हैं और 32,988 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

वहीं, केवल केरल को ही इसलिए भारत में कोरोना के कुल मामलों को बढ़ाने का दोषी ठहराया जा रहा है, क्योंकि बीते दिन केरल में 30,007 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे और इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 44,658 नए मामले की सूचना दी। यानी आधे से ज्यादा मामले तो केवल केरल से ही दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 18,997 लोगों की रिकवरी दर्ज की गई।…और वहां अब पॉजिटिविटी रेट 18.03% पर पहुंच गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,24,931 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,49,54,309 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में 1,66,397 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं, देश में बीते दिन 79 लाख 48 हजार 439 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसके साथ ही देश में अब तक 61 करोड़ 22 लाख 08 हजार 542 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

यह भी देखे:-

23 फरवरी को होगा आईवीपीएल मुकाबला का शुरुआत वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल की टीम होगी आमने-सामने
यमुना प्राधिकरण के अपैरल पार्क में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़
NCR बना गैस का चैंबर, लोगों का जीना हुआ दूभर
जीएलबीआईएमआर में डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित सम्मेलन का समापन
ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 12वीं में फिर दिखाया दम, 100% रिजल्ट से रचा कीर्तिमान
डायबिटीज़ मरीजों के लिए सुनहरा मौका: ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क फैटी लिवर जांच कैंप 13 दिसंबर को, पड़...
गौतम बुद्ध नगर में कोरोना का महाविस्फोट, एक दिन में मिले ... पढ़ें पूरी खबर
श्रीकांत त्यागी मामले में एसएचओ फेज 2 निलंबित
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा मुफ़्त अस्थमा शिविर आयोजित 
आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार में डूबी हुई है मोदी ...
रक्तदान महादान : रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
नोटबंदी से देश के आर्थिक जगत, डिजिटल लेन-देन की प्रक्रिया में क्या-क्या हुए बड़े बदलाव
खुशखबर: दिल्ली सरकार बुजुर्गों को कराएगी मुफ्त अयोध्या यात्रा, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 51वें राष्ट्रीय चिकित्सा मनोविज्ञान सम्मेलन का भव्य आगाज, राज्यपाल कविं...
माफिया नहीं, गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदनाः सीएम योगी
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन