गौतमबुद्ध नगर सपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

ग्रेटर नोएडा:गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा सेक्टर अल्फा 2 में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर इकाई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा अनुमोदित की गई 51 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की ।कार्यकारिणी में  श्याम सिंह भाटी, सुधीर तोमर, बृजपाल राठी, औरंगजेब अली, राजू नम्बरदार, विनीत भाटी को जिला उपाध्यक्ष, जगवीर नम्बरदार को जिला महासचिव, मुकेश सिसौदिया को कोषाध्यक्ष और सुरेन्द्र नागर को दादरी विधानसभा अध्यक्ष एवं राजेश रोही को जेवर विधानसभा अध्यक्ष तथा कुलदीप भाटी को दादरी ब्लॉक अध्यक्ष, विजय गुर्जर को बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष राकेश नागर को दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष एवं लोकेश जनमेदा को जेवर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । दादरी नगर के अध्यक्ष की कमान विकास वत्स और सूरजपुर नगर अध्यक्ष की कमान अब्दुल हमीद को सौंपी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया की जिला कार्यकारिणी में सभी वर्गों को शामिल किया गया है और जिले के सभी क्षेत्रों से ईमानदार एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। उन्होंने आशा जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।  इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, नरेन्द्र नागर, कृशान्त भाटी, पीताम्बर शर्मा, सुधीर भाटी, रविन्द्र प्रधान, मेहंदी हसन आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

महिला सशक्तिकरण: महिला दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने मांगे सुझाव
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
पैंगोंग इलाके से सैनिकों को हटाने पर भारत-चीन सहमत, पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्रालय के दो कार्यालय परिसरों का किया उद्घाटन
मिनोशा इंडिया ने एक मजबूत सिंगल-फंक्शन प्रिंटर P502 का अनावरण किया
प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दिलीप गांधी का निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित
बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलाइज एसोसिएशन चुनाव: सोनू भड़ाना बने अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी निर्विरोध चयन...
Interview: 'साइलेंस' के साथ धमाकेदार वापसी से ख़ुश प्राची देसाई बोलीं- 'मनोज बाजपेयी के साथ एक फ़िल्...
योग और स्वास्थ्य : पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं न्यू गुरु ऋषि वशिष्ठ
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2024-25 के लिए 25 नवंबर तक करें नामांकन, जानें कैसे
सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया 2024: वैश्विक फार्मा दिग्गजों ने भारतीय फार्मा उद्योग की ताकत को किया प्रद...
यूपी : मुकुल गोयल हैं प्रदेश के नयें डीजीपी, मुख्यमंत्री से की मुलाकात
रुपए लेनदेन के विवाद में भाई-भाभी ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
सीईओ यमुना प्राधिकरण डॉ. अरुण वीर सिंह ने किया ईलाइब्रेरी के भवन का शिलान्यास