ब्रजपाल राठी बने चौथी बार सपा जिला उपाध्यक्ष
ब्रजपाल राठी बने चौथी बार सपा जिला उपाध्यक्ष
दनकौर(खालिद सैफी) :गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्रप्रधान ने जिला कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया । नई कार्यकारिणी में एक महासचिव,1 कोषाध्यक्ष,6 उपाध्यक्ष,15सचिव,26 जिला कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित करते हुए पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी।इस दौरान समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर ब्रजपाल राठी प्रधान को जिलाउपाध्यक्ष मनोनीत किया। मनोनयन पत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने सौंपा और पार्टी की नीतियों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने की अपेक्षा की।जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने बताया कि ब्रजपाल राठी प्रधान पिछले लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हैं। जिसका उन्हें फल मिला है। राठी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए दी गई है। उनके जिलाउपाध्यक्ष बनने से गौतम बुद्ध नगर में पार्टी और मजबूत होगी।
गौरतलब है कि ब्रजपाल राठी इससे पूर्व तीन बार जिला उपाध्यक्ष रहे और पार्टी के अन्य पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है ।उनकी गिनती जिले में सपा में सीनियर लीडरों होती है।ब्रजपाल राठी चौथी बार जिला उपाध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान ओर जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कार्य पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पद का दायित्व निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।इस मौके पर राठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले चुनाव में पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।