कृषि कानूनों का विरोध: दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान, आज से दो दिवसीय अधिवेशन

दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मांगों के समर्थन में किसानों के आंदोलन के आज नौ महीने पूरे होने के बाद यह दुनिया का सबसे अदिक दिन चलने वाला विरोध प्रदर्शन बन जाएगा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को नौ महीने हो गए हैं। किसानों व केंद्र सरकार के बीच 22 जनवरी को अंतिम वार्ता के बाद से गतिरोध बना हुआ है।

26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान बवाल होने पर टूटता आंदोलन किसान नेताओं की भावुक अपील के बाद दोबारा खड़ा हो गया था लेकिन अब इतना समय बीतने के बावजूद सरकार से बातचीत का रास्ता न खुलने पर आंदोलन लंबा होता जा रहा है। सरकार ने बातचीत की कोई पहल नहीं की। अब संयुक्त किसान मोर्चा 26 और 27 अगस्त को कुंडली बॉर्डर पर अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन करेगा, जिसमें आंदोलन को नई दिशा व दशा देने का खाका तैयार किया जाएगा।

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसानों ने पंजाब से दिल्ली कूच किया था। 26 नवंबर-2020 को हजारों की संख्या में तैनात सुरक्षा बलों ने कुंडली बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर किसानों को दिल्ली में घुसने से रोका था। आगे रास्ता न मिलने पर हजारों किसानों ने तभी से कुंडली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 के बीचोंबीच पड़ाव डाल रखा है। उस समय किसी को अनुमान नहीं था कि कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का मुख्य धरनास्थल बन जाएगा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और आसपास से हजारों की संख्या में किसान कुंडली बॉर्डर पहुंचना शुरू हो गए, जिसके बाद यहां से धरना चल रहा है।

 

यह भी देखे:-

Kabul Airport Blast Updates: ISIS-K आतंकी की हुई पहचान,  अब्दुल रहमान अल लोघरी ने किया था धमाका
स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत: ठाकुर धीरेन्द्र सिंह
कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा का किया शुभारंभ
परीचौक, नॉलेज पार्क के जाम की समस्या पर सख्त हुईं पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीसीपी ट्रैफिक यमुना प...
कोरोना की 'तीसरी लहर' पर मंथन: पीएम ने की उच्चस्तरीय बैठक, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर दी जानकारी
स्पर्श ग्लोबल स्कूल में "स्पर्श स्पोर्ट्स लीग" का भव्य आगाज़, 750 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्स...
पार्कों की बिगड़ी सूरत पर गोल्डन फेडेरशन ने की अधिकारीयों से शिकायत
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला उपाध्यक्ष
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण कार्यालय पर किसान एकता संघ का धरना समाप्त
कुणाल हत्याकांड के खुलासे पर सीपी को किया सम्मानित
सख्ती: अधिक संक्रमण वाले इन राज्यों से यूपी आने पर आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
IEC कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
सावधान! मेडिकल टेस्ट के नाम पर साइबर ठगी के नए तरीके, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा : लूट के मामले में फरार बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, 25 हज़ार का था ईनाम 
युवा कांग्रेस द्वारा स्थानीय सांसद के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार