विश्व स्वास्थ्य संगठन: कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर वैज्ञानिकों की जांच में चीन का अड़ंगा 

चीन से ही कोरोना वायरस की उत्पत्ति हुई है, इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की तलाश फिलहाल रुक गई है। चीन के रवैये से एक बार फिर साबित हो गया है कि इस सवाल का जवाब मिलना मुमकिन नहीं दिखता। चीनी अधिकारी आंकड़े देने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए चीन भेजे गए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि तलाश रुक गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस रहस्य पर से पर्दा उठाने के रास्ते तेजी से बंद हो रहे हैं।

वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित खबर के मुताबिक, खुफिया समीक्षा के दौरान इस निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका कि वायरस जानवरों से इंसानों में फैला या चीन की प्रयोगशाला से इसका प्रसार हुआ। जर्नल नेचर में प्रकाशित डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की टिप्पणी में कहा गया कि वायरस की उत्पत्ति संबंधी जांच अहम मोड़ पर है और तुरंत साझेदारी की जरूरत है लेकिन इसके स्थान पर गतिरोध बना हुआ है। उन्होंने रेखांकित किया कि अन्य बातों के साथ चीनी अधिकारी अब भी मरीजों की गोपनीयता का हवाला देते हुए कुछ आंकड़े देने को राजी नहीं दिखते।

वुहान में मिला था पहला मामला
बता दें कि इस साल की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विशेषज्ञों की टीम वुहान भेजी थी जहां पर दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस से मानव के संक्रमित होने का पहला मामला आया था। टीम यह पता लगाने गई थी कि किन कारणों से महामारी फैली, लेकिन वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया में अबतक करीब 45 लाख लोग जान गंवा चुके हैं।

पांच अरब टीके की खुराक लगाने के बावजूद रोजाना दुनिया में 10 हजार से अधिक मौत हो रही हैं।  डब्ल्यूएचओं विशेषज्ञों का विश्लेषण मार्च में प्रकाशित किया गया था जिसमें जानवर से इंसान में वायरस के फैलने की आशंका जताई थी और उन्होंने कहा था कि प्रयोगशाला से वायरस के प्रसार की संभावना बहुत कम है।

यह भी देखे:-

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी , ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान...
Lakhimpur Kheri News LIVE: राहुल गांधी सीतापुर के लिए रवाना, प्रियंका को साथ लेकर जाएंगे लखीमपुर खीर...
ग्रेटर नोएडा में ‘रामईशोत्सव–2026’ की धूम: 15 संस्थानों के 400 विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रं...
9/11 हमले में नहीं था ओसामा बिल लादेन का हाथ, आतंकियों की पैरवी में जुटा तालिबान
एकेटीयू की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से शुरू, संस्थानों की संबद्धता को लेकर कोर्ट की अनुमति मिलने के ब...
अतहर खान से तलाक के बाद टीना डाबी ने किया पहला पोस्ट, कही ये बड़ी बात
पीएम मोदी बोले: आरोप नहीं आलोचना पसंद है मुझे, कभी-कभी तो आलोचकों को बहुत मिस करता हूं 
योग से रोगोपचार, योग करने से क्या होगा ? बता रहे हैं ऋषि वशिष्ठ, विशेषज्ञ , योग एवम ज्योतिष
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट कम्युनिकेशन विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्...
COVID-19:देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए संभव नहीं होगा लॉकडाउन हटाना :प्रधानमंत्री
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र
सिटी हार्ट अकैडमी स्कूल में हुआ सम्मान समारोह
एकेटीयू की कार्यपरिषद में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
धारा 370 निष्क्रिय:बौखलाया पाकिस्तान ने उठाए ये 7 कदम
INDIA Alliance Meeting: INDIA की तीसरी बैठक मुंबई में संपन्न, जल्द ही तय होगा सीट शेयरिंग का फॉर्मूल
यूपी बोर्ड के टॉपर्स बच्चों को डीएम बी.एन. सिंह ने किया सम्मानित