भारत का बदला रुख, तालिबान के साथ रिश्तों पर पुनर्विचार संभव, जानें क्‍या होगी रणनीति

नई दिल्ली। पीएम मोदी की वैश्विक नेताओं से होने वाली बातचीत में अफगानिस्तान का मुद्दा ही सबसे अहम रहा है। माना जा रहा है कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ तालिबान की अगुआई में बनने वाली सरकार को मान्यता देने के मुद्दे पर भी बात की है। सनद रहे कि इस बातचीत में यह फैसला किया गया है कि दोनों देश अफगानिस्तान पर स्थाई तौर पर संपर्क में रहेंगे। 

भारतीय कूटनीति का तालिबान को लेकर नजरिया बदलने लगा है। भारत वैसे अफगानिस्तान को लेकर बहुत जल्दबाजी में फैसला करने नहीं जा रहा है लेकिन संकेत इस बात के हैं कि देश के दीर्घकालिक हितों को देखते हुए तालिबान के साथ वार्ता की शुरुआत भी हो सकती है। एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई तकरीबन 45 मिनट लंबी वार्ता को भारत के इसी रुख से जोड़ कर देखा जा रहा है।

देशहित सर्वोपरि‍ 

विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि देशहित में बहुत कुछ किया जाता है। अगर तालिबान की सरकार अफगानिस्तान में बन जाती है तो भारत बाद में उनसे बात भी कर सकता है। आगे बहुत कुछ देखना होगा। विदेश मंत्रालय के अधिकारी की यह बात सरकार के मिजाज में आ रहे बदलाव को बता रही है।

क्‍या चाहता है चीन 

चीन सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि वह अफगानिस्तान सरकार के साथ अपनी चीन पाकिस्तान इकोनामिक कारिडोर (सीपीईसी) को आगे बढ़ाना चाहेगा। असल में 15 अगस्त को काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद ज्यादातर देशों ने अपने दूतावास बंद कर दिए हैं और अपने राजनयिक वापस बुला लिए हैं, लेकिन चीन, पाकिस्तान व रूस के दूतावास बकायदा चल रहे हैं।  बहरहाल, जानकारों का कहना है कि जिस तरह से अमेरिका व पश्चिमी देश तालिबान के व्यवहार का कुछ दिन अध्ययन करेंगे, भारत भी वैसा ही करेगा और तब फैसला करेगा। 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक उत्सव 'बोधोन' का आयोजन
IPL Points Table 2021: : चार मैचों के बाद दिल्ली टॉप पर, चेन्नई फिसड्डी, जानें बाकी टीमों का हाल
गौड़ सिटी के छठे एवेन्यू के गलत पते को दुरुस्त कराएगा बिल्डर
के-पॉप स्टार अउरा परफॉर्मेंस देख झूमे स्टूडेंट्स, शारदा यूनिवर्सिटी में के-पॉप स्टार अउरा का लाइव क...
गौतम बुध नगर में शांतिपूर्वक मतदान हुआ समाप्त सुरक्षा के लिए आए पुलिस कर्मचारी हुआ रवाना अपने घर
GIMS ग्रेटर नोएडा में व्हाइट कोट से सजा भविष्य—MBBS 2025 बैच ने उठाई मेडिकल सेवाओं की शपथ
नींद में चलने की बिमारी बनी जानलेवा, युवक की मौत 
नूबपरी की कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि उस बदलाव की है जो भारत की बेटियाँ डिजिटल दुनिया में ...
फर्जी मार्कशीट के बदौलत पा ली शिक्षक की नौकरी , 26 साल बाद हुआ खुलासा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तिलपता में चलाया बुलडोजर, 22 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त
दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल गांव मे उड़ान रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
धार्मिक आस्था से सराबोर हुआ डेल्टा-1: श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठ दिवस पर रासलीला और मथुरा गमन का भावप...
मैरवा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ आयोनिक ग्लोबल स्कूल का उद्घाटन समारोह कल 20 फरवरी को, बालिक...
सड़क हादसे में यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की मौत
अंसल ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई के आदेश, मुख्यमंत्री ने कहा – बायर्स के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं, एफआईआर क...
सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, साथी फरार