जी-7 की बैठक में बड़ा फैसला, तालिबान के साथ बातचीत के लिए रोडमैप बनाएंगे सात देश

अफगानिस्तान में तालिबान के साथ बातचीत के लिए एक रोडमैप बनाने की योजना पर जी-7 के देश सहमत हो गए हैं। मंगलवार को एक वर्चुएल बैठक में दुनिया के सात अमीर देशों ने यह फैसला किया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि काबुल में अब ‘संभवत: तालिबान की सरकार होगी।’ जी-7 की इस बैठक में नेताओं ने अफगानिस्तान के ताजा हालात की चर्चा की।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने पीएम जानसन के एक प्रेस बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘जी-7 की बैठक में आज हमारे बीच जो बातचीत हुई है, उसमें यह राय बनी है कि पश्चिमी देश न केवल वहां से अपने नागरिकों को निकालने में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे बल्कि आने वाले समय में हम तालिबान के साथ कैसे बातचीत करने जा रहे हैं, इस बारे में भी एक रोडमैप बनाने पर सहमति बनी। ऐसा लगता है कि काबुल में अब तालिबान सरकार होगी।’

जी-7 दुनिया के अमीर एवं ताकतवर देशों-अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, जापान और कनाडा शामिल हैं। इस बार की बैठक की अध्यक्षता की जिम्मेदारी ब्रिटेन पर थी। इस बैठक में जॉनसन ने समूह के देशों से अफगानिस्तान के नागरिकों के साथ खड़े होने और मानवीय आधार पर उनकी मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफगान शरणार्थी संकट से निपटने के लिए भी देशों को उपाय करने चाहिए।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि विगत 20 वर्षों में जो उपलब्धि हासिल हुई है उसे और मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए उनका देश मानवीय एवं कूटनीतिक तरीके का इस्तेमाल करना जारी रखेगा। काबुल पर तालिबान का नियंत्रण हो जाने के बाद ब्रिटेन वहां से करीब 6,000 लोगों को निकाल चुका है। ब्रिटेन ने इस देश के लिए अपनी मानवीय मदद पहले ही दोगुना कर चुका है। ब्रिटेन का कहना है कि वह वह सबसे असुरक्षित 20 हजार अफगान नागरिकों के पुनर्स्थापन की व्यवस्था भी करेगा।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हम 31 अगस्त तक अफगानिस्तान छोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। लेकिन ये तभी संभव होगा जब तालिबान सहयोग करे और जो लोग एयरपोर्ट पहुंचना चाहते हैं उन्हें न रोका जाए और हमारे ऑपरेशन में किसी तरह की रुकावट पैदा न की जाए।

बाइडन ने कहा कि जी-7 नेताओं, ईयू, नाटो और संयुक्त राष्ट्र तालिबान के खिलाफ हमारी सोच के साथ खड़े हैं। हम देखेंगे कि वो क्या करते हैं और उसी आधार पर आगे का फैसला लेंगे। तालिबान के बर्ताव को देखकर ही हम आगे की रणनीति पर काम करेंगे।

तालिबान ने मंगलवार को एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी। इस बार तालिबान ने अमेरिका को अफगान नागरिकों के एलीट वर्ग को देश छोड़ने के लिए बढ़ावा देने को लेकर चेताया। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा, वॉशिंगटन को अफगान के अमीर व विद्वान वर्ग को देश छोड़ने के लिए बढ़ावा नहीं देना चाहिए। टोलो न्यूज के मुताबिक, तालिबान प्रवक्ता ने यह चेतावनी अमेरिका की तरफ से हालिया दिनों में बहुत सारे अफगान नागरिकों को देश से बाहर ले जाने को लेकर दी।

यह भी देखे:-

ब्रेकिंग न्यूज़:दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी धरती
चिंता: कोविशील्ड को वैक्सीन पासपोर्ट की मान्यता नहीं, यह टीका लगवाने वाले नहीं जा सकेंगे यूरोप
यूपी: खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें
ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने भेजा एक और नोटिस, केंद्रीय बलों पर गलत टिप्पणी करने का है आरोप
दिल्ली सहित इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद, जानिए कब खुलेंगे
आज़ादी की लड़ाई मे शामिल रहे है मुख़्तार के दादा, अंसारी के नाम है दिल्ली मे एक रोड
वकील से मारपीट का मामला , सात पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Terror Alert News: खुफिया एजेंसियों ने दिया दिल्ली पर आतंकी हमले का इनपुट
जहरीली शराब पीने से चार की मौत, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
एनसीआर में प्रदूषण का कहर कम, लोगों ने ली राहत की सांस
किसान आदर्श इंटर कॉलेज मे शिक्षार्थियों के साथ शिक्षा जागरूकता अभियान
आजादी के बाद पहली बार ग्रामीण महिलाओं ने समझा महिला दिवस, हेलमेट मैन के साथ शिक्षा और सड़क सुरक्षा क...
ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक भूखण्ड आवंटन की ओपेन-इन्डेड योजना लॉन्च, विस्तृत जानकारी के ल...
महिला सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, जनभागीदारी से सुरक्षित होगी नारी: राहुल वर्मा
"विजय सिंह पथिक " पुस्तक का विमोचन 28 मई को, सपा नेता राजकुमार भाटी ने लिखी है पुस्तक
उत्तर प्रदेश बनेगा सेमीकंडक्टर उत्पादन का नया हब: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ