सौगात: गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने एफआरपी को बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल किया

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हक में बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सरकार ने फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस (एफआरपी) को बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में गन्ने पर दिए जाने वाले फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस(FRP) को बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला हुआ है, ये 10 फीसदी रिकवरी पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी किसान की रिकवरी 9.5 फीसदी से कम होती है तो उन्हें 275.50 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे।

 

बता दें कि इससे पहले गन्ने का एफआरपी 285 रुपये प्रति क्विंटल था यानी कि इसबार पांच रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। सरकार हर साल गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले केंद्र सरकार एफआरपी की घोषणा करती है। मिलों को यह न्यूनतम मूल्य गन्ना उत्पादकों को देना होता है।

 

गन्ना किसानों को अबतक 86,000 करोड़ रुपये का भुगतान: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2020-21 में गन्ना किसानों को 91,000 करोड़ रुपये का भुगतान करना था जिसमें 86,000 करोड़ का भुगतान हो गया है। ये दिखाता है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के कारण अब गन्ना किसानों को पहले की तरह सालों-साल अपने भुगतान के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज के इस फैसले के बाद किसानों को उनके खर्च पर 87 फीसदी का रिटर्न होगा। एफआरपी के माध्यम से हम सुनिश्चित करते हैं कि हमारे गन्ना किसानों को बाकी सब फसलों से ज्यादा दाम मिले।

क्या है एफआरपी?
एफआरपी वह न्यूनतम मूल्य है, जिस पर चीनी मिलों को किसानों से गन्ना खरीदना होता है। कमीशन ऑफ एग्रीकल्चरल कॉस्ट एंड प्राइसेज (सीएसीपी) हर साल एफआरपी की सिफारिश सरकार से करता है। सीएसीपी गन्ना सहित प्रमुख कृषि उत्पादों की कीमतों के बारे में सरकार को अपनी सिफारिश भेजती है। उस पर विचार करने के बाद सरकार उसे लागू करती है।

हालांकि एफआरपी सभी किसानों पर लागू नहीं होता है। गन्ना का अधिक उत्पादन करने वाले कई बड़े राज्य गन्ना की अपनी-अपनी कीमतें तय करते हैं। इसे स्टेट एडवायजरी प्राइस (एसएपी) कहा जाता है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा अपने राज्य के किसानों के लिए अपना एसएपी तय करते हैं। आम तौर पर एसएपी केंद्र सरकार के एफआरपी से ज्यादा होता है।

 

यह भी देखे:-

Covaxin: उत्पादन के लिए सरकार ने गुजरात के अंकलेश्वर में वैक्सीन विनिर्माण सुविधा को मंजूरी दी
एकेटीयू द्वारा रद्द किए गए परीक्षाओं की नई समय सारणी जारी
प्रथमा ग्रामीण बैंक ने लोगो को किया जागरूक
लखनऊ : सीएम योगी ने अपनाया सख़्त रवैया , अधिकरियो को दिए सख़्त दिशा निर्देश
पहले स्ट्रीट वेंडर्स से होती थी गुंडा टैक्स की वसूली, आज कोई हिम्मत नहीं कर सकता: सीएम योगी
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
हिमालय क्षेत्र में बढ़े टूटे और लटके हुए ग्लेशियर, तबाह कर सकते हैं नदी किनारे बसे गांव और शहर
UPSSSC : PET अब 24 को, पहले 20 अगस्त को होनी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश : चार दिवसीय दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, सैनिक स्कूल के डायमंड जुबली समारोह में कर...
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल
लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी
गांवों के साथ कस्बों को भी विकसित करेगा यमुना प्राधिकरण, बोर्ड मीटिंग में जाएगा प्रस्ताव
ग्रेनो वेस्ट में लिफ्ट फ्री-फॉल, 65 वर्षीय महिला के पैर में गंभीर फ्रैक्चर
1 ओपन चिल्ड्रंस डे कराटे कप 2021में गौतमबुद्ध नगर के बच्चे रहे अव्वल, झटके कई पदक
ग्रेटर नोएडा को और स्वच्छ बनाने को खर्च होंगे 123 करोड़ -अगले दस साल तक घरों से कूड़ा उठाने वाली कं...
हटाए गए AKTU VC प्रो.पीके मिश्रा,लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति को दिया AKTU का एडिशनल चार्ज