टीकाकरण की तेज रफ्तार, सिर्फ 19 दिन में लगाई गई 10 करोड़ डोज: स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

नई दिल्‍ली, एजेंसी।  देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके बताया कि सबका स्वास्थ्य, सबकी सुरक्षा के मंत्र के साथ देश कोविड टीकाकरण में आगे बढ़ रहा है। भारत को पहले 10 करोड़ टीके लगाने में 85 दिन, 20 करोड़ में 45 दिन, 30 करोड़ में 29 दिन, 40 करोड़ में 24 दिन, 50 करोड़ में 20 दिन और अब 60 करोड़ टीकाकरण पूर्ण करने में सिर्फ 19 दिन लगे। माना जा रहा है कि जिस तेज गति से टीकाकरण होगा, उससे कोरोना की तीसरी लहर की संभावना कम होगी।

राज्‍यों को मिलेंगे 2 करोड़ अतिरिक्‍त टीके, शिक्षकों को प्राथमि‍कता के आधार पर लगाएं टीके

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि सभी राज्यों को अगस्त महीने में वैक्सीन की 2 करोड़ अतिरिक्त खुराक प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी राज्यों से अनुरोध किया कि 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूल शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने का प्रयास करें।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 37,593 नए कोरोना केस आए और 648 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इससे पहले दिन 25,467 कोरोना मामले आए थे। वहीं 24 घंटे में 34,169 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2776 एक्टिव केस बढ़ गए। इन आंकड़ों के बीच कई राज्यों ने तो तीसरी लहर से निपटने की तैयारी भी तेज कर दी है। इसमें टीकाकरण को तेज गति देना भी शामिल है।

यह भी देखे:-

महिला उन्नति संस्था द्वारा यथार्थ अस्पताल में "महिला सुरक्षा-हमारी जिम्मेदारी" सर्वेक्षण अभियान
दुजाना गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
बुलंदशहर व खुर्जा विकास प्राधिकरण के ये 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल हुए, पढ़ें पूरी खबर
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के बाद अब सीएनजी भी महंगी
ग्रेटर नोएडा : किसानों ने स्थगित किया धरना
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 गिरफ्तार
डेंगू-वायरल से नौ बच्चों समेत 11 की मौत, फिरोजाबाद में पांच ने तोड़ा दम
कोरोना अपडेट : शासन से जारी आंकड़ो के अनुसार गौतमबुद्धनगर के लिए बहुत ही राहत भरी खबर
अचानक लेह पहुंचकर गरजे पीएम मोदी: सैनिकों के पराक्रम का किया बखान, जवानों में भी दिखा जोश
हमला कर बीटेक के  छात्र से लूटी क्रेटा  कार 
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
सपा को बड़ा झटका: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्ल्‍ड डेयरी समिट (IDF WORLD DAIRY SUMMIT 2022) का उद्घाटन, कहा न...
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर हुए हमले का आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का अ...
पाँच बच्चों की माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या की, आरोपी महिला, प्रेमी समेत चार ल...