अयोध्या : राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच जिलों में सड़कों का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पांच जिलों राजधानी लखनऊ के साथ अयोध्या, प्रयागराज, अलीगढ़ तथा बुलंदशहर में एक-एक सड़क अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी।  इसके साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

राम मंदिर आंदोलन में स्वर्गीय कल्याण सिंह का बलिदान किसी से छिपा नहीं है। राम मंदिर के लिए उन्होंने सीएम की कुर्सी तक छोड़ दी थी। राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब उनके इस बलिदान के लिए सरकार ने उन्हें खास सम्मान दिया है। यूपी की कई सड़कें अब कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएंगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वर्गीय बाबू जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी परंतु कारसेवकों पर गोली नहीं चलाई। राम भक्त बाबू जी श्री कल्याण सिंह सदैव अमर रहेंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

यह भी देखे:-

एलनप्रो ने इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पीटैलिटी एक्सपो 2019 (आईएचई 19) में अपने नए उत्पाद पेश किए
ग्रेनो सीईओ ऋतु महेश्वरी ने 200 टॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर, एक ही परिवार के तीन घायल, एक की मौत
ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से ऋण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, जानिए किस ईलाके में कितने मरीज मिले
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कोरोना से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से की यह अपील
ग्रेटर नोएडा : सामूहिक विवाह का आयोजन, 8 जोड़ों का विवाह सकुशल सम्पन्न
संकट मोचन महा यज्ञ में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का आवाहन करते हुए संकट मोचन महायज्ञ श्री बालाजी मह...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अन्तर्सदनीय आन लाइन क्रिकेट प्रतियोगिता
नोएडा में ख़ुदकुशी, एक युवती ने  डीज़ल डालकर खुद को लगाई आग तो दूसरी ने फांसी का फन्दा
पीएम मोदी ने लोगों से की टीका उत्सव मनाने की अपील,
कोरोना के खौफ से मुक्त हुआ इजरायल, लोगों को चेहरे से मास्क हटाने का आदेश, जानिए कैसे हुआ संभव
सागर धनखड़ हत्याकांड: पहलवान सुशील ने ही की थी हत्या, पुलिस का चार्जशीट में दावा- वीडियो फुटेज से हु...
गोकशी काण्ड में वांटेड ईनामी पुलिस एनकाउंटर में घायल
इंडिया एक्सपो मार्ट में ‘मनी अल्फा 360° समिट 2026’ का भव्य आगाज़, वित्तीय भविष्य पर मंथन शुरू
'MS Dhoni ने टीचर के पोस्ट के लिए किया अप्लाई, जानिए क्या है पूरा मामला