मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुरू की गई महिला बीट प्रणाली

महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के शुभारंभ आज ग्रेटर नोएडा के सैंथली  गांव से शुरू की गई महिला बीट प्रणाली से महिलाओं को और सशक्त बनाया जयेगा।

आज पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं मुख्य अतिथि विधायक दादरी तेजपाल सिंह नागर की उपस्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम का शुभारंभ थाना जारचा के ग्राम सेथली में ग्राम प्रधान अंजू भाटी द्वारा फीता काटकर किया गया। मिशन शक्ति-3 कार्यक्रम के गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा से महिला बीट प्रणाली लागू की गई। प्रत्येक बीट पर महिला बीट पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। महिला बीट पुलिस अधिकारी अपनी बीट के क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं से निरंतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी। महिला संबंधी अपराध या अन्य कोई भी समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा तुरंत उच्च पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

महिला बीट प्रणाली के माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं तक पुलिस सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं से समन्वय स्थापित किया जायेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी बिना किसी संकोच के अपनी किसी भी पारिवारिक या सामाजिक समस्या से महिला बीट अधिकारी को अवगत करा सके। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत द्वारा मिशन शक्ति कक्ष तैयार कराया जायेगा। महिला बीट अधिकारियों को 01 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पूर्व की ही भांति माननीय न्यायालयों में लंबित महिला संबंधी आपराधिक मामलों को चिन्हित कर सभी प्रकरणों की प्रभावी पैरवी के लिए उन्हें राजपत्रित अधिकारियों को आवंटित किया जायेगा, जिससे जल्द से जल्द इस प्रकार के महिला संबंधी अपराध में शामिल अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। मिशन शक्ति के अंतर्गत पूर्व में किए गए सहरानीय कार्यों के लिए 10 महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य महिलाओं को इंदिरा गांधी कला केंद्र में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर मुख्य अतिथि के तौर पर आए विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी देखे:-

प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में सभी लेखपाल करें अपना कार्य- डीएम
सेक्टर बीटा 1 में RWA चुनाव के रास्ते साफ, DM और डिप्टी रजिस्ट्रार की निगरानी में होंगे चुनाव
गलगोटियास विश्वविद्यालय को क्यूएस आई-गेज अवॉर्ड्स में पत्रकारिता और जनसंचार में प्लेटिनम रेटिंग से स...
जीबीयू में "लिडार सिस्टम्स एण्ड रिलायबिलिटी” विषय पर व्याख्यान का आयोजन
खेरली नहर को जाम मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
देखें VIDEO, जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज हो : श्याम सिंह भाटी
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने दादरी ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार, अभिषेक टाइगर बने ब्लाक कार्यकार...
गरीबों की रोटी अमीरों की तिजोरियों में बंद नहीं होने देंगे, कृषि कानून वापस लेने ही होंगे - राकेश ट...
डॉक्टर विकास प्रधान बने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष
कोरोना से बचाएगा टीका: वैक्सीन न लेने वाले डेल्टा स्वरूप का हो रहे गंभीर शिकार
अल्फा 2 : पेडों की कटाई के लिए अध्यक्ष ने डिपार्टमेंट को लिखा पत्र
तीन दिनों से पानी के लिए तरसे हजारों लोग, विरोध करने पर FIR दर्ज
विवेकानंद के रास्ते पर चलकर ही भारत विश्वगुरू बन सकता है: कैप्‍टन पी के सिंह
एवीजे हाइट्स निवासियों को इलहाबाद उच्च न्यायलय ने दी बड़ी सौगात
शफ़ीपुर गांव में बाढ़ से फसल को खतरा, ग्रामीण परेशान
कैब मैं छूटा विदेशी महिला का पर्स पुलिस ने कराया बरामद