बेटियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी

बेटियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी

बिलासपुर(खालिद सैफी):दनकौर कोतवाली एरिया के कस्बा बिलासपुर में स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस एवं स्कूली छात्राओं द्वारा कई वर्षों से अनूठी पहल शुरुआत की गई है। जिसके तहत सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा यूपी पुलिस के इस स्लोगन को चरितार्थ करते हुए एसडी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन पर्व में भले ही एक दिन बाकी हों लेकिन बेटियों को सुरक्षा की हर समय दरकार है। फिर वह सुरक्षा पुलिस से मिले या परिजनों से, बेटियों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए स्कूल प्रबंधन ने एक प्रयास किया है।एस डी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने बताया कि  शनिवार को विद्यालय में रक्षाबंधन समारोह मनाया गया । विद्यालय परिवार 2015 से इस प्रकार से इस त्यौहार को पुलिसकर्मियों के साथ मनाता आ रहा है। विद्यालय की छात्राएं खुद राखी बनाती है और अपने पुलिसकर्मी भाइयों को बांधती हैं । इस परंपरा की शुरुआत विद्यालय ने यह सोचकर की कि पुलिस के और आम जनता के बीच में जो बेवजह डर की खाई है जो खत्म हो। क्योंकि पुलिस को जब तक हम अपनी समस्या से रूबरू नहीं कराएंगे तब तक उन्हें हमारी सहायता करने में और सुरक्षा करने में पूर्ण तरीके से सफलता नहीं मिल सकती। इस दौरान बिलासपुर चौकी इंचार्ज सुंदर लाल  ने बालिकाओं को हर सम्भव सुरक्षा का भरोसा दिलाया। और कहा कि पुलिस हमेशा उनके साथ हैं यदि उनके साथ किसी भी तरह की अपराधिक घटना हो तो वे तत्काल डायल 112 एवं महिला हैल्प लाइन 1090 पर (टोलफ्री नंबर) कॉल कर सूचना दर्ज करा सकती है।पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता शर्मा,उपप्रधानाचार्य प्रतिक्षा शर्मा, अजय रानी, रितु अग्रवाल, ब्रह्मवती नागर, नीरज सिंह आदि स्टाफ के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में आज भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूर्वांचल बिहार वेलफेयर सोसाइटी करा रहा है आयोजन
उत्तरप्रदेश में कल फ़िर से लॉक डाउन
14वीं मंजिल से कूदकर महिला डॉक्टर ने दी जान
Site -4 रामलीला मंचन में अहिल्या उद्धार की लीला ने दर्शकों को भावविभोर किया, धनुष यज्ञ की भव्य तैयार...
उत्तराखंड समिति ने निर्धनों में कम्बल एवं गर्म कपड़े बांटकर मनाया क्रिसमस डे
सूरजपुर वेटलैंड में बर्ड फेस्टिवल-2025 का भव्य आयोजन, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यशाला आयोजित
अमृत महोत्सव के तहत दादरी में BJP महिला मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक तेजपाल नागर ने की अगु...
एकेटीयू में हुआ एपिलेप्सी जागरूकता कार्यक्रम
यमुना में 42 लाख की दुकान 70 लाख रूपए में बिकी
दादरी पुलिस ने किया चार शातिर लुटेरे को गिरफ्तार
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में नशे के खिलाफ एबीवीपी का हल्ला बोल, एसीपी को सौंपा ज्ञापन
जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन
सीएम योगी की पहल से यूपी के गांवों में रोजगार की नई राह, 60 लाख परिवारों को मिला रोजगार
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन और स्क्रीनिंग है जरूरी, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा कर रहा है जागर...