पद यात्रा कर जेवर एमएलए धीरेन्द्र सिंह ने शुरू किया #SaveHindonRiver अभियान, वृहद् वृक्षारोपण किया गया , सैकड़ों लोग हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा : हिण्डन नदी को बचाने के लिए आज से #सेव अभियान की शुरआत की गई। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जेवर ब्लॉक के तिलवाड़ा गाँव से पद यात्रा शुरू कर इस अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान नदी किनारे 500 से अधिक पौधे लगाए गए।

जेवर विधायक ने कहा जैसा कि विदित ही है कि 20 साल पूर्व तक स्वच्छ पानी की निर्मल धारा आज एक गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है और हिन्दुस्तान के दो नामचीन शहर नोएडा व ग्रेटर नोएडा के मध्य स्थित यह हिंडन नदी आज अपने प्रति लोगों की बेरूखी से आहत होकर, अपने अस्तित्व की आखिरी लडाई लड रही है। इसी को देखते हुए आज दिनांक 17 सितम्बर 2017 को विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सामाजिक संगठन जैसे एक्टिव सिटीजन टीम व ग्रामीण क्षेत्र के सैंकडों किसान, नौजवान और मजदूरों के सहयोग से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम “नदी की स्वच्छता” के लिए ग्राम तिलवाडा से मोमनाथल तक पैदल मार्च किया।

इस आयोजन में तिलावाडा पहुॅचने वाले सैंकडों पदयात्री व वहां के ग्रामीणों ने बडी गर्मजोशी से तथा खीर खिलाकर स्वागत किया। यमुना और हिंडन नदी के समागम स्थल पर एक साथ 150 लोगों ने एक-एक वृक्ष लगाकर, नदी की स्वच्छता के अभियान का श्रीगणेश किया। आज के इस कार्यक्रम में पांच सौ से भी अधिक पौधे नदी के किनारे पर लगाये गये। पैदल यात्रियों ने नाव के माध्यम से नदी पार कर, मोमनाथल के प्राइमरी स्कूल पर पहुॅचकर, प्रथम चरण की पद यात्रा को समाप्त किया। विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों व पदयात्रियों के सहयोग व उनके जज्बे पर आभार व्यक्त करते हुए आहावान किया कि ’’आगे से कोई भी पदयात्री प्लास्टिक की बोतलें साथ नही लायेगा और अगर लाता भी है तो उसे सडक के किनारों पर नही फेंकेगा। अगले चरण की यात्रा से पूर्व वृहद वृक्षारोपण के माध्यम से नदी के आस-पास के वातावरण को प्रदूषण मुक्त किये जाने का प्रयास किया जायेगा।’’

आज काफी संख्या में मुस्लिम भाईयों ने भी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यमुना और हिंडन नदी के समागम स्थल पर उनकी लम्बी उम्र के लिए दुआ मांगी।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के आनन्द प्रताप सिंह, डा0 सुशील सिंह, डा0 मनमोहन सिंह, डा0 विवेक सिंह, डा0 वी.डी.सिंह, डा0 संतोष सिंह, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पूर्वांचल सोसाइटी के परशुराम यादव, उत्तराखण्ड समिति के ए.के.सिंह, जय सिंह रावत, विशाल शर्मा, कैप्टन रोहित सक्सैना, आलोक साध, आर.के.शाही, सुनिता वैद्य, सूफिया शरीक, आशिष शर्मा, सरदार मंजीत सिंह, मनोज गर्ग तथा धर्मेन्द्र भाटी, ओमकार भाटी, दिनेश भाटी, राम सिंह नेता जी, बिजेन्द्र सिंह, प्रशान्त, मौज्जम खांन, मंशूर खांन, गिर्राज शर्मा, इकबाल खांन, धर्मेन्द्र सिंह, अमित पंडित, राकेश सिंह, राकेश राघव, नीरज भाटी, सतीश शर्मा, नकूल शर्मा, सुरेन्द्र चैहान, विकास सिंह, सचिन, निरंजन सिंह, श्रीओम शर्मा, चन्द्रपाल सिंह, रविन्द्र भाटी, जितेन्द्र सिंह, हिफर्जुरहमान, शाबिर खांन, गजब सिंह, जयपाल सिंह, अमरपाल सिंह, सुरेश शर्मा, तेजवीर सिंह, भोलू शर्मा, श्रीराम रावत, प्रमोद, सुशील शर्मा आदि सैंकडों लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

गौतमबुध नगर में नए मुख्य विकास अधिकारी की हुई तैनाती
ग्रेटर नोएडा : रन फॉर यूनिटी में एकता का सन्देश लेकर दौड़े लोग
Arvind Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को ...
ग्रेटर नोएडा : धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत, 18 जून को होने वाले अधिवेशन में हो सकता है बडा फैसला
दनकौर: सेकंड इंटर स्कूल ओपन कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
आईईएमएल ने राजेश कुमार जैन को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नया स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
दम्पति की हत्या का मामला,  चेरी कॉउंटी सोसाइटी में तैनात सुरक्षा एजेंसी की घोर लापरवाही उजागर , निरस...
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से न हों परेशान: यथार्थ हॉस्पिटल में विशेषज्ञों ने बताए बढ़ती उम्र में र...
जन सुनवाई के दौरान किसानों का प्रतिनिधिमंडल सीईओ से मिला , रखी ये मांगे
गौतमबुद्धनगर में उद्योग बंधु समिति की बैठक, डीएम ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
हॉयर ने ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन समारोह किया
विनीता कसाना को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया सम्मानित
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।
रेडियो की सार्वभौमिकता और और महत्ता से रूबरू हुए शारदा विश्व विद्यालय के छात्र
यूपी के लिए कांग्रेस ने बदली रणनीति, प्रियंका के इन कदमों से मिले बड़े संकेत
ग्रेटर नोएडा : सेक्टरों की समस्या को लेकर गोल्डन फेडरेशन व आरडब्लूए ने किया प्रदर्शन , सौंपा ज्ञापन