संक्रमण बढ़ने के संकेत मिले तो बंद होंगे स्कूल -उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

विधान परिषद में नेता सदन और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि संक्रमण बढ़ने के संकेत मिले तो स्कूल बंद होंगे। वहीं, अधिष्ठाता नरेश उत्तम ने सरकार को निर्देश दिए कि जनसंख्या के अनुपात में केंद्र से ज्यादा टीके की आपूर्ति की मांग की जाए। परिषद में प्रश्न प्रहर के दौरान इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। बच्चों को बिना टीके लगाए स्कूल खोलने पर सपा, शिक्षक दल और निर्दल समूह ने चिंता जताई।

 

सदस्य ध्रुव त्रिपाठी ने सवाल किया कि स्कूल खोल दिए गए हैं। इसलिए सरकार बताए कि क्या 18 साल से कम उम्र के बच्चों और इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शत-प्रतिशत शिक्षकों को टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सितंबर आखिर तक टीका आने की उम्मीद है। अभी इसका निर्माण ही प्रारंभ नहीं हुआ है। पिछले दो-तीन महीने मॉनिटरिंग की गई। प्रतिदिन 25-30 केस ही प्रदेश में आ रहे हैं। हमारे यहां रिकवरी रेट भी 98 फीसदी है। इसलिए स्कूल खोलने का फैसला किया गया।

 

अधिष्ठाता नरेश उत्तम ने कहा कि सदस्य की चिंता वाजिब है। सरकार इस टीके को शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराने पर सोचे। नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है। माता-पिता की अनुमति जरूरी है। स्कूलों में बच्चों के टेंप्रेचर आदि नापने की व्यवस्था भी रहेगी। अगर संक्रमण बढ़ने का इंडीकेशन (संकेत) मिला तो स्कूल बंद होंगे।

 

यह भी देखे:-

विश्व हृदय दिवस पर रचा गया इतिहास, गौतम बुद्ध नगर में एक दिन में 10 हज़ार लोगों का किया गया शुगर टेस्...
71 सालों में एबीवीपी कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन?
सेक्टर डेल्टा टू: बन्द पड़े खाली प्लॉटों में उगी बड़ी बड़ी झाड़ियां, आए दिन निकल रहे हैं सांप बिच्छू...
जीएल बजाज में "तजुर्बा-2024" में छात्रों ने प्रस्तुत की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप परियोजनाएं, नंदिनी दु...
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण यह अध्यक्ष ने प्राधिकरण कार्यालय में की बैठक विकास कार्यों की समीक्षा की
ग्रेटर नोएडा : लूट के मामले में फरार बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल, 25 हज़ार का था ईनाम 
डीएसपी रघुनाथ प्रताप सिंह ने कहा मैं हेलमेट मैन का फैन हूं यह जहां भी जाते हैं जान बचाने का कार्य कर...
वृक्षारोपण महाकुम्भ : गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण , हर साल मनाया जायेगा पौधों का जन्...
तमाम विवादों के बीच भारत पहुंचे 3 राफेल जेट
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन
दादरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का झाखीरा
भ्रष्ट और बेईमान बिल्डरों की सही जगह हवालात में ही है – अन्नू खान, अध्यक्ष नेफोमा
बांग्लादेश की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए सेना प्रमुख, रक्षा सहयोग और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों क...
मुख्यमंत्री ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्टाल का लिया जायजा, ट्रेड फेयर में पहुंचे सीएम ने यूपी दिवस क...
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ साईट 4 ग्रेनो में विजय महोत्सव शुरू, कल से होगा रामलीला का मंचन
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में तीन और मरीज कोरोना पॉजिटिव, देखें विस्तृत रिपोर्ट