टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी से 1.15 करोड़ बच्चे स्कूल बैग से वंचित

टेंडर में हुई गड़बड़ी के चलते शैक्षिक सत्र 2016-17 में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, सहायता प्राप्त मदरसों और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के 1.15 करोड़ विद्यार्थियों को स्कूल बैग नहीं मिल सके। वितरित न होने से बेसिक शिक्षा निदेशालय में 5.5 लाख बैग पड़े रह गए। इससे 5.33 करोड़ रुपये की फिजूलखर्ची हुई।

कैग की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में स्कूल बैग खरीद की टेंडर प्रक्रिया विसंगतिपूर्ण बताई गई है। इतना ही नहीं तीन साल तक 9.46 करोड़ रुपये के 6.55 लाख स्कूल बैग पड़े रहे गए। रिपोर्ट में सामने आया कि टेंडर में शामिल तीन में से दो कंपनियां एक दूसरे से संबंधित थीं, लेकिन दोनों दो अलग-अलग कंसोर्टियम के रूप में शामिल हुईं। इससे सत्य निष्ठा समझौते के प्रावधान का उल्लंघन हुआ।

 

सोनभद्र व बहराइच में एकलव्य मॉडल विद्यालयों का लाभ नहीं
कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनभद्र व बहराइच में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय अपूर्ण और असंचालित रहे। इससे 25.39 करोड़ रुपये का व्यय अलाभकारी रहा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वन एवं वन्यजीव विभाग गैर वन उपयोग के लिए वन भूमि के हस्तांतरण पर 22.53 करोड़ के प्रीमियम व पट्टा किराया को आरोपित करने व वसूलने में विफल रहा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में उच्च दर पर अनुबंध
रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा लागत विश्लेषण तैयार करने में सतर्कता के अभाव के कारण दो सफाई अनुबंधों को उच्च दर पर दिए जाने के कारण 1.60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय हुआ, जो अनुबंध पूरा होने तक 3.04 करोड़ रुपये तक बढ़ जाएगा।

 

यह भी देखे:-

कोरोना: अगर म्यूटेंट वैरिएंट की संक्रमण दर कम रही तो नाममात्र की होगी तीसरी लहर, रिपोर्ट में दावा
Cabinet Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, टैक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI ...
कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम की फोटो एक्स पर लगाई, मुकदमा दर्ज
गृह मंत्री अमित शाह से मिले ईपीसीएच के DG राकेश कुमार, प्रेसिडेंट ओटम फेयर 22 अवधेश अग्रवाल, निर्य...
कोविड वैक्सीन: रोजाना टीकाकरण में भारत सबसे आगे, मंगलवार को 33 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका
श्री रामलीला कमेटी रामलीला मंचन, राजा जनक ने चलाया सोने का हल, घड़े से हुआ सीता का जन्म
जीएलबीआईएमआर में डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित सम्मेलन का समापन
ग्रेटर नोएडा में हेल्थकेयर का नया आयाम: 13 जनवरी को होगा एएनएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का औपचारिक उद...
7वां वेतन आयोग : केंद्रीय Pensioners को लेकर जरूरी खबर, आपके WhatsApp पर आएगा अपडेट
बॉटलनेक टू ब्रेकथ्रू: बजट 2026-27 में कृषि से आईटी तक यूपी का बड़ा दांव
गैस चैंबर में तब्दील हुआ एनसीआर, प्रमुख शहर डार्क जोन में
 पंचशील ग्रींस नवरात्रा सेवक दल  द्वारा विशाल नवरात्र महोत्सव , कन्या पूजन व हवन का हुआ आयोजन 
न हुई मौत फिर भी 3 लोग गए जेल, पढ़िए यूपी पुलिस का कारनामा , ADG ने बैठाई जांच
यूपी में वैक्सीन के कॉकटेल पर मचा बवाल: पहली डोज 'कोविडशील्ड' तो दूसरी 'को-वैक्सीन', दहशत में ग्रामी...
कैश लूट का प्रयास , एटीएम पर तैनात गार्ड को मारी गोली
चीन से निपटने को अमेरिका के भारत से रिश्ते अहम-रो खन्ना, भारतवंशी अमेरिकी सांसद