दिल्ली : 10 दिन में ग्रे लाइन पर दौड़ने लगेगी मेट्रो, तैयारियां अंतिम दौर में

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर इस माह के अंत तक सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल अंतिम दौर की तैयारियां चल रही हैं। अगले 10 दिन में सेवाएं शुरू होने से ढांसा कॉरिडोर से आगे भी हरियाणा और दिल्ली के गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 6 अगस्त को पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू की गई थी। इसके दो सप्ताह बाद द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक ग्रे लाइन पर मेट्रो परिचालन शुरू करने की घोषणा की गई है।

ग्रे लाइन पर फिलहाल द्वारका से नजफगढ़ के बीच करीब 4.2 किलोमीटर में सेवा यात्रियों को उपलब्ध है। इससे आगे के लिए मेट्रो की सुविधा नहीं होने की वजह से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी वक्त लगता है। नेटवर्क विस्तार के बाद अब यात्रियों को ब्लू लाइन से होकर ग्रे लाइन के करीब छह किलोमीटर तक मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, मेट्रो सेवाएं शुरू करने के लिए ट्रायल के बाद सुरक्षा आयुक्त भी इस हिस्से का जायजा ले चुके हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस माह के अंत तक यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। ग्रे लाइन के नजदीक कई ग्रामीण क्षेत्र हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को भी सौंदर्यीकृत किया गया है। इसमें परंपरा और संस्कृति को अलग अंदाज में पेश किया गया है, ताकि यात्रियों को दिल्ली के किसी भी हिस्से में आते-जाते हुए अपनेपन का अहसास हो सके।

अक्तूबर तक पिंक लाइन होगी ड्राइवरलेस
पिंक लाइन पर मेट्रो के सिग्नलिंग कार्यों की वजह से सुबह और रात के वक्त मेट्रो परिचालन के वक्त में बदलाव किया गया है। त्रिलोकपुरी, संजय लेक-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद इसे ड्राइवरलेस करने की तैयारी चल रही है। सिग्नलिंग के साथ साथ मेट्रो परिचालन प्रणाली में भी ड्राइवरलेस के लिहाज से जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि 11 सितंबर से मेट्रो सेवाएं सामान्य होने के बाद पिंक लाइन मेट्रो को ड्राइवरलेस करने के लिए ट्रायल होगा। अक्तूबर तक इसे ड्राइवरलेस करने की संभावना जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए 10 सितंबर तक मजलिस पार्क और शिव विहार से मेट्रो परिचालन सुबह नियत समय से आधे घंटे बाद यानी 6.30 बजे से किया जा रहा है। रात के वक्त आखिर मेट्रो का वक्त भी 11 बजे के बजाय 10 बजे कर दिया गया है।

 

यह भी देखे:-

भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, NTPC प्रभावित गिरफ्तार किसानों के रिहाई की म...
यूपी चुनाव 2022: सपा के वरिष्ठ नेता गांवों को लेंगे गोद, मोहल्ले में जाकर करेंगे विकास योजनाओं का प्...
बीटेक  छात्र समेत सात लोगों ने की ख़ुदकुशी 
अटल जयंती पर भाजपा दनकौर मंडल ने किसान सम्मलेन का आयोजन किया 
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट
बाल दिवस पर ईएमसीटी का छोटा सा प्रयास के बड़ी सी मुस्कुराहट के लिए
स्मॉग टॉवर का उखाड़ा जाना, करोड़ों रुपये की बर्बादी: विक्रांत तोंगड़, पर्यावरणविद्
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम
स्कूल के दिनों में गोलकीपर रह चुके सीएम पटनायक का हॉकी को नया जीवनदान, फिर से बेहतर दिनों की उम्मीद
कोरोना का कहर: चुनावी राज्यों में रैलियों से कई गुना बढ़ा, विशेषज्ञ चिंतित
AKTU की होने वाली अतिरिक्त कैरी ओवर की परीक्षा स्थगित
कैप्टन अमरिंदर आज पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात, कांग्रेस में बेचैनी
ओमेगा सेक्टर में वसंत उत्सव व होली मिलन समारोह, "दिव्य शक्ति" के बच्चों को मिला सम्मान
जल्द तलाशना होगा आर्थिक मोर्चे पर सफलता पाने का मंत्र
यूपी: ओवैसी को मिल सकता है मजबूत साथ, अखिलेश को लगेगा झटका
महेश कसाना बने बीकेयू अम्बावत के नोएडा जिलाध्यक्ष