COVID-19 in India: 24 घंटों में आए 36,571 नए मामले, 150 दिनों में सबसे कम सक्रिय केस

नई दिल्ली, एएनआइ। महामारी कोविड-19 से संबंधित देश भर के आंकड़ों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी किया। इसके अनुसार 24 घंटों में संक्रमण के 36,571 नए मामले मिले और 540 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 97.54 फीसद दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। अभी सक्रिय मामलों की संख्या 3,63,605 है। यह आंकड़ा पिछले 150 दिनों में सबसे कम है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल कोविड टेस्टिंग का आंकड़ा 50,26,99,702 हो चुका है जिसमें से 18,86,271 सैंपल की टेस्टिंग केवल गुरुवार को एक दिन में की गई है। देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 57.22 करोड़ (57,22,81,488) के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 54,71,282 डोज लगाई गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में संक्रमण के कुल मामले 32,322,258 हो गए हैं। वहीं अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 433,589 हो गया है।

यह भी देखे:-

सफाई अभियान में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद संजय सिंह
सीएम योगी आदित्यानाथ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पार्टी के दौरान हुई मारपीट में एक शख्स की गई जान
"KBC" के नाम पर कॉल आए तो हो जाएं सावधान , खबर जरुर पढ़े
गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरुरतमंद परिवारों को दिए कपड़े और खिलौने
Mulayam Singh Yadav Death : सीएम योगी ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक, जानिए क्या सन्देश दिया
इंडिया एक्सपो सेंटर में तीन दिवसीय शो ‘खिलौना’ का उद्घाटन
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गौतमबुद्ध नगर कोरोना की चपेट में, अदालत बंद किया गया
नायल (NIAL ) की बोर्ड 15वीं  बोर्ड  बैठक सम्पन्न, नोएडा  एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल टॉपर वैभव नागर को किया सम्मानित
जर्मन एजेंसियों के रडार पर था बर्लिन का हमलावर
🗓️ 14 जून 2025 का पंचांग: जानिए शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रबल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने किया शहीदों को याद
YEIDA में बनेगा देश का मेगा एआई कंप्यूट हब, 25 बिलियन डॉलर का निवेश प्रस्ताव