ग्रेनो प्राधिकरण ने की एक नई शुरुआत, लोगों से पूछा ,आप बताएं कैसी है सड़कों की हालत, रिपेयर करने की जरूरत है या नहीं
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सड़कों की दुरुस्त करने के लिए प्राधिकरण ने एक नई शुरुआत की है। अब ग्रेटर नोएडा के निवासी बताएंगे कि कौन सी सड़क रिपेयर के लायक है और कौन सी सड़क अभी ठीक हालत में है। उसके रिपेयर की जरूरत नहीं है। ग्रेनोवासियों के फीडबैक के आधार पर प्राधिकरण निर्णय लेगा। इससे सड़कों के देखरेख में पारदर्शिता भी आएगी।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तीन साल और पांच साल पहले बनी सभी सड़कों की सूची तैयार की है। इन सड़कों को तीन श्रेणी में रखा गया है। पहली श्रेणी उन सड़कों की सूची है, जो पांच साल पहले बनीं थीं, फिर भी रिपेयर की जरूरत नहीं है। दूसरी श्रेणी उन सड़कों की है, जो पांच साल पहले बनीं थीं और अब उनको रिपेयर करने की जरूरत है। तीसरी श्रेणी उन सड़कों की है, जो तीन साल पहले बनीं थी। उन सड़कों की क्या स्थिति है यह आप सब बताएंगे। आपके फीडबैक के आधार पर उनको रिपेयर कराया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन सड़कों की सूची अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी डाल दी है। इसकी सूचना आप ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कॉल सेंटर पर भी दे सकते हैं।
पांच साल पहले बनी सड़कें, रिपेयर की जरूरत नहीं
-सेक्टर ईकोटेक 12 का 60 मीटर पेरिफेरल रोड, सेक्टर 16बी की 45 मीटर, सर्विस रोड, 24 मीटर और 45 मीटर चौड़ी रोड, नॉलेज पार्क फाइव और सेक्टर तीन से 130 मीटर रोड, नॉलेज पार्क फाइव से हिंडन पुल तक पेरिफेरल रोड, सूरजपुर-कासना रोड से 130 मीटर रोड, सिग्मा वन, टू, थ्री व फोर और सेक्टर 36-37 की 60 मीटर रोड, सेक्टर जीटा वन, ईटा वन रोटरी से 130 मीटर रोड और सूरजपुर-कासना रोड से आईटीबीपी रोड
————
श्रेणी दो
पांच साल पहले बनी सड़कें, रिपेयर की है जरूरत
————————
-सेक्टर चार की 60 मीटर पेरिफेरल रोड, सेक्टर 10 की 60 मीटर पेरिफेरल रोड, सेक्टर 10 व 12 की 80 मीटर रोड, हिंडन पुल से एक मूर्ति गोलचक्कर तक का बस-वे, पुलिस लाइन से एनएच-24 लिंक रोड, बालक इंटर कॉलेज से हनुमान मंदिर तक 60 मीटर रोड, नॉलेज पार्क थ्री की पेरिफेरल रोड और नॉलेज पार्क थ्री की सर्विस रोड, सेक्टर नॉलेज पार्क टू की आंतरिक सड़कें और 132 मीटर रोड की री-सर्फेसिंग, सूरजपुर- कासना रोड से हेरिटेज रोटरी तक 105 मीटर रोड, जीबीयू से यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट तक की रोड का री-सर्फेसिंग, सेक्टर चाई-फाई में 60 मीटर व 45 मीटर रोड की री-सर्फेसिंग, एलजी चौक से वर्धमान चौक तक 60 मीटर रोड की रीसर्फेसिंग, जगत फार्म रोटरी से गामा टू रोटरी तक की रोड, एच्छर टी प्वाइंट से 130 मीटर रोड और आईटीबीपी रोटरी से गेल रोटरी तक, नवादा रोटरी से साईं मदिर रोटरी तक की रोड, सूरजपुर-कासना रोड से डेल्टा वन रोटरी तक, गोल्फ कोर्स रोटरी से स्टेडियम रोटरी तक, डीपीएस स्कूल रोटरी से अथॉरिटी रोटरी तक, डेल्टा थ्री रोटरी से गामा टू रोटरी तक, सेक्टर 36, 31, स्वर्णनगरी, सिग्मा वन और ईकोटेक की तरफ की रोड, सेक्टर म्यू वन व म्यू टू की पेरिफेरल रोड, सेक्टर ज्यू टू रोटरी से म्यू वन रोड, सेक्टर ओमीक्रॉन वन ए की 60 मीटर रोड, पाई वन रोटरी से सुपरटेक रोटरी तक की 130 मीटर रोड, कॉटस्केप से सिरसा गोलचक्कर तक, ईकोटेक वन एक्सटेंशन की पेरिफेरल रोड
———————-
तीन साल पहले बनी सड़कें, अब कैसी हैं
—————————
-हनुमान मंदिर से हिंडन पुश्ता रोड, नॉलेज पार्क फाइव और सेक्टर तीन से 130 मीटर पेरिफेरल रोड, डीएससी रोड (दोनों साइड), सेक्टर ईकोटेक छह और सात की पेरिफेरल रोड।
