तालिबान ने किसी देश पर हमला नहीं किया बल्कि अपने देश को आजाद करवाया- मुन्नवर राणा

शायर मुनव्वर राना ने तालिबान का समर्थन किया है। उनका कहना है कि तालिबान ने किसी मुल्क पर हमला तो किया नहीं बल्कि उन्होंने अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान में अपनी सैन्य ताकत के बलबूते जो सरकार बनाई गई थी उसे ही उखाड़ फेंका है। इस तरह तालिबान ने तो अपने मुल्क को आजाद कराया है।

उन्होंने कहा कि रही बात कट्टरपंथ की तो अफगानिस्तान में शरिया कानून तो पहले भी था जिसे कुछ लोग पसंद नहीं करते थे। अमेरिका ने सैन्य ताकत के बल पर अफगानिस्तान में जो सरकार बनाई थी उस पर पूरी तरह से नियंत्रण भी उसी का था। तालिबान ने अमेरिका और उसके द्वारा बनाई गई सरकार से अपने मुल्क को आजाद कराया है।

मुनव्वर राना ने कहा कि अब तालिबान सरकार शरिया कानून को अफगानिस्तान में लागू करती है तो लोगों को ये समझना चाहिए कि शरिया कानून में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है।
हिंदुस्तान को तालिबान से खतरा नहीं
मुनव्वर राना ने कहा कि हिंदुस्तान और अफगानिस्तान हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। हिंदुस्तान ने वहां की विकास योजनाओं पर हजारों करोड़ रुपए निवेश किए हैं। ऐसे में तालिबान के नेतृत्व में अब जो सरकार बनेगी वह भारत और अफगानिस्तान के दोस्ती के रिश्तों को नजरअंदाज नहीं करेगी। मुनव्वर राना का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि हिंदुस्तान को तालिबान से किसी तरह का खतरा होगा।

 

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनधि मंडल नोएडा इकाई ने बजट की प्रसंशा की
पंचतत्व में विलीन हुई हीराबेन : पीएम मोदी ने मां को दी मुखाग्नि
उद्योग बंधुओं की समस्याओं पर डीएम सख्त, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
ट्रिपल तलाक़ पर ऐतिहासिक बिल लोकसभा में पारित, सारे संशोधन हुए खारिज
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
युवा कांग्रेस शुरू करेगी गंगा जल संकल्प यात्रा, राष्ट्रीय सचिव दीपक चोटीवाला के नेतृत्व में घर -घर ...
गौ हत्या में वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, दस हज़ार का था इनाम
ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति और उत्‍पादन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आपदा प्रबंधन कानून लागू कि...
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जिला स्तरीय सामाजिक भाईचारा सम्मेलन
ITS डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन, मिस्टर और मिस फ्रेशर बने साहिल सिंह औ...
महागुन माईवुडस सोसाइटी के निवासियों ने क्रिसमस कार्निवाल फेयर लगा कर कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता
सूरजपुर में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला में रागिनी कलाकारों ने मचाई धूम
शांति का नोबेल: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा-रूस के दिमित्री मुरातोव पत्रकार को मिला सम्मान ,
पंच महाभूत से संस्कृति तक: प्रेरणा विमर्श 2024 का समापन, संकट संस्कृति पर तो संकट राष्ट्र पर – सुनी...
गौतमबुद्धनगर: बाढ़ समिति की हुई बैठक
संतोष नागर बने जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष