तालिबान के समर्थकों को आनी चाहिए शर्म, वहां महिलाओं और बच्चों का हो रहा कत्लेआम – सीएम योगी
गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं उन्हें वहां की औरतों और बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। माफियाओं की संपत्ति जब्त ही नहीं की है ध्वस्त भी की है। अब इन संपत्तियों पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रज, काशी व अयोध्या क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पहले भगवान राम, कृष्ण और महादेव का नाम लेना सांप्रदायिक माना जाता था पर अब खुद को रामभक्त साबित करने की होड़ लगी हुई है। यह हमारी जीत है। पहले भी कुंभ का भव्य आयोजन हो सकता था पर सरकारें डरती थीं कि कुंभ के लिए कुछ कर देंगे तो टोपी लगाकर मुबारकबाद नहीं दे पाएंगे।