टीकाकरण में बना रिकॉर्ड : देश में नंबर वन हुआ यूपी, छह करोड़ पार, 31 तक 10 करोड़ का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। टीकाकरण का ग्राफ छह करोड़ पार कर गया है। इस ग्राफ के साथ टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन हो गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। 14 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब 31 अगस्त तक 10 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।

कोरोना वायरस के नियंत्रण में ट्रिपल टी की रणनीति कारगर रही। इसके बाद उत्तर प्रदेश देशभर में सर्वाधिक जांच कर रिकॉर्ड बनाया और अब टीकाकरण के मामले में भी नंबर वन बन गया है। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कुल टीकाकरण का ग्राफ छह करोड़ पांच लाख 40 हजार पर पहुंच गया। इसमें पांच करोड़ 10 लाख 62 हजार एक सौ 32 से अधिक को पहली डोज और 94 लाख 77 हजार आठ सौ 68 से अधिक को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मेगा वैक्सिनेशन में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर उत्तर प्रदेश देश के दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है।

एक दिन में 20 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जबकि 29.52 लाख लोगों का टीकाकरण किया किया। यह अब तक का एक दिन का सर्वाधिक टीकाकरण है। उत्तर प्रदेश में शहरी इलाके के साथ ग्रामीण इलाके में भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। तीन अगस्त को पांच करोड़ का आंकड़ा पूरा हुआ ता। 17 अगस्त को यह आंकड़ा छह करोड़ पार कर गया है। 31 अगस्त तक टीकाकरण का ग्राप 10 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले जून में एक करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष एक करोड़ 29 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था।

दूसरे प्रदेश को छोड़ा पीछे
उत्तर प्रदेश ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य कम आबादी वाले प्रदेशों को टीकाकरण के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अन्य प्रदेशों में जहां काम आबादी होने के बावजूद टीकाकरण धीमी गति से चल रहा है। वहीं यूपी नया रिकार्ड बनाने में कामयाब रहा। पश्चिम बंगाल में अब तक तीन करोड़ 47 लाख, केरल में दो करोड़ 47 लाख, महाराष्ट्र में पांच करोड़ तीन लाख, दिल्ली में एक करोड़ 17 लाख और तमिलनाडु दो करोड़ 72 लाख ही टीकाकरण हो पाया है।

 

यह भी देखे:-

"घरौदा" विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण द्वारा शिशु गोद समारोह
बिहारः मां-बाप ने बोझ समझ बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा, किस्मत ने 'खुशी' को पहुंचा दिया इटली
World Arthritis Day 2021: आइए जानें अर्थराइटिस से जुड़े 7 मिथकों की सच्चाई!
Nag Panchami 2021: आध्यात्मिक आस्था और विश्वास के एक क्रियाशील प्रतीक हैं नाग
एकजुटता के बिना एशिया की नहीं हो सकती है 21वीं सदी- पीएम मोदी, पड़ोसी देशों के साथ बैठक में बोले
पायनियर क्रिकेट क्लब ने जीता 24वां कैप्टेन शशिकांत मेमोरियल टूर्नामेंट, एस्टर क्रिकेट अकादमी को 7 वि...
भ्रष्टाचार का प्रतीक ट्विन टावर होगा ध्वस्त, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, हेल्पलाइन नंबर जारी
यूपी में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे : लक्ष्य पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों का जताया आ...
Tokyo Olympics 2020 Day 13: पहलवान रवि दहिया ने पदक किया पक्का, नीरज चोपड़ा भी फाइनल में
नोएडा को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक पंकज सिंह और सामाजिक संगठनों की अहम बैठक
प्रिंस भारद्वाज अध्यक्ष भाजयुमो जेवर मंडल को प्रशंसनीय शुबकामनाएं
इरफ़ान के शव लाने को लेकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने की विदेश राज्य मंत्री से मुलाकात
सड़क हादसे में पत्नी की दर्दनाक मौत, पति घायल
फिर दिल्ली चलो: कोरोना के नाम पर किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश, किसान संघों का आरोप
कुत्ते को पीटने का वीडियो वायरल, अभिनेत्री रवीना टंडन ने की कार्रवाई की मांग
दिल्ली-हरियाणा से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधी राह: यमुना पुश्ता पर बनेगा छह लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे