जीएसटी की खामियों के विरोध में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना

नोएडा । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल , बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर, उद्योग मंच नोएडा, मोबाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेंट्रल ऑटो मार्किट एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों द्वारा जी0एस0टी0 की विसंगतियों एवं खामियों के विरोध मे सांकेतिक धरना प्रदर्शन सेक्टर 29 स्तिथ एडिशनल कमिश्नर राज्य कर के कार्यालय पर किया गया और अपनी मांगों के संदर्भ मे सिटी मजिस्ट्रेट महेंदर कुमार सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री भारत सरकार, जी0एस0टी0 काउन्सिल ऑफ इंडिया, कमिश्नर राज्यकर उत्तर प्रदेश के ना म10 सूत्रीय ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि जी0एस0टी0 मे रिटर्न्स भरने के लिए ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन की व्यवस्था भी की जाए जिससे हर तबके के व्यापारी रिटर्न्स भर सके। बार एसोसिएशन के महासचिव नितिन यादव ने कहा कि जी0 एस0 टी0 मे अभी बहुत सी खामियां हैं , यह जल्दबाजी में लिया गया फैसला है जिससे हर वर्ग परेशान है जल्द ही यदि इन विसंगतियों को दूर नही किया गया तो यह सांकेतिक धरना आंदोलन का रूप ले लेगा ।

संगठनों की प्रमुख मांग थी कि जी0एस0टी0 पोर्टल सुचारू रूप से चलना, माइग्रेसन में आई खामियों को दूर करना, रिटर्न्स की संख्या कम करना, ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन की व्यवस्था, जुर्माने की दरों को न्यायसंगत बनाना, रिवर्स चार्ज को व्यवहारी बनाना , पेनाल्टी प्रावधान को व्यवहारिक बनाना एवं गिरफ्तारी प्रावधान को तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाना चाहिए । इस अवसर पर के0 के 0 कालिया, राम अवतार, दिनेश महावर, रिंकू, सतवीर सिंह, राजकुमार गोयल, अधिवक्ता अतुल शर्मा सचिव वैट, अधिवक्ता डी0 के0 शुक्ला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, अधिवक्ता आर0 के सज्जन, कुलदीप गुप्ता,राम अवतार, अधिवक्ता रेणु तिवारी, अधिवक्ता आर0पी0 यादव, राघवेंद्र दुबे सहित अन्य व्यापारी एव अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण ने किसानों को दिया समर्थन
लखीमपुर खीरी कांड: आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
नोएडा : ऑटो रिक्शा पर सवार हुए पुलिस कप्तान, जांचा कितनी मुस्तैद है उनकी पुलिस टीम
नोएडा: अवैध संबंधों का खौफनाक अंत, प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने 18 घंटे में सु...
शिल्पोत्सव में दिखेगा हस्त शिल्प, व्यंजन एंव संस्कृति का अंनूठा संगम
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का नोएडा विश्वविद्यालय दौरा: छात्रों और शिक्षकों से किया संवाद, शिक्षा में नव...
गौतमबुद्धनगर में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर समरसता दिवस के आयोजन की तैयारी
यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
राम कथा के पांचवें दिवस राम-जानकी विवाह का भावपूर्ण वर्णन, पुष्पवर्षा से गूंजा सनातन धर्म मंदिर
अमृतसर: डेढ़ साल बाद आज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
शिक्षा मित्रों ने केंद्रीय मंत्री का किया घेराव
सुहास लालिनाकेरे यथिरा गौतमबुद्धनगर के नए डीएम, बीएन सिंह का हटाए गए
नोएडा में 17 मार्च से होगा द्वितीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप, 25 देशों के खिलाड़ी ...
शादी का झांसा देकर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल