केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर गुरुग्राम में आजादी का अमृत महोत्सव का अयोजन

भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार दिनांक 13/08/2021 से 02/10/2021 तक भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल परिसर गुरुग्राम में दिनांक 13/08/2021 को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन करके आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। जिसमें इस परिसर में कार्यरत अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवान, उनके परिवार एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के लिए अकादमी से नियुक्त नोडल अधिकारी श्री भगत सिंह, उप कमाण्डेंट ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के बारे में जानकारी दी । आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ मुख्य अतिथि श्री अमीरूल हसन अंसारी, कमाण्डेंट ने किया और उन्होंने अपने संबोंधन में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0  के महत्व के बारे में बताया। समूह केन्द्र के नोडल अधिकारी श्री विनेश त्यागी, उप कमाण्डेंट ने प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया। आजादी के अमृत महोत्सव को आने वाले दिनों में जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा और सम्मानित व्यक्तियों को भी शामिल कर अच्छे स्वास्थ के लिए, शारीरिक व्यायाम कराया जाएगा जिससे सही मायने में स्वस्थ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

 

यह भी देखे:-

नोएडा में RTE के नियम को धुँए मे उड़ाया , 2765 EWS बच्चों को 50 निजी स्कूलों ने नहीं दिया दाखिला, शिक...
ग्रीन बेल्ट व रोड की सर्विस पर कूड़ा फेंकना पड़ा महंगा, ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाई पेनाल्टी
कोरोना वायरस तेजी से बढ़ते मामलों की बड़ी वजह: लोगों की लापरवाही, सुस्त टीकाकरण और रूप बदलता कोरोना
AKTU से संबद्ध 250 कॉलेजों में एक अप्रैल से शुरू होगी पढ़ाई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मातृपीठ द्वारा बनाया जाएगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल, 29 सिंतबर से मेगा उत्स...
हिंसा किसी रूप में बर्दाश्त नहीं करें, शारदा विवि के सेमिनार में बोले एक्सपर्ट
“आपतकाल में सत्ता का दुरुपयोग" विषय पर लाइव गोष्ठी का आयोजन
मोब लिंचिंग पर आधारित 'द ब्रदरहुड' डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी
तीन स्टेट की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, संचालक समेत 15 से...
यूपी : बेसिक शिक्षा में अध्यापकों सवा लाख पद खाली, केंद्र ने खाली पदों को भरने के दिए निर्देश
कठुअा व उन्नाव की घटना पर महिलाओं व युवाओ में आक्रोश, कैंडल मार्च निकाला
आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार में डूबी हुई है मोदी ...
बिसरख पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल और नशीली दवाएं बरामद
कोरोना महामारी का असर: भारत में दो साल तक कम हुआ जीवन काल, स्टडी में दावा
शारदा विश्वविद्यालय में 27वीं IEEE अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, 6G तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा ...
यूपी: कोरोना जांच की कीमतें फिर तय, सरकारी में 500 तो निजी अस्पताल में 700 रुपये में होगा टेस्ट