यूपी : चुनाव से पहले दो और शहरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली संभव, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा व मेरठ रेस में 

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार दो और शहरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर सकती है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में यह प्रणाली लागू करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौजूदा समय में प्रदेश के चार शहराें में इस प्रणाली को लेकर समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाल ही में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व डीजीपी मुकुल गोयल ने मौजूदा पुलिस आयुक्त प्रणाली वाले शहरों लखनऊ, नोएडा, वाराणसी व कानपुर की समीक्षा की। उसके बाद से डीजीपी खुद बारी-बारी से इन्हीं शहरों की समीक्षा कर रहे हैं। यहां से मिल रहे सकारात्मक परिणामों को देखते हुए गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा व मेरठ में यह व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले इनमें से कम से कम दो शहरों में यह  प्रणाली लागू हो जाएगी।

 

इस लिए अहम हैं ये चारों शहर
इस रेस में गाजियाबाद का नाम सबसे ऊपर है। इसका मुख्य करण शहर का एनसीआर का क्षेत्र होना है। दिल्ली व इसके आसपास के अन्य राज्यों के सभी प्रमुख शहरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू है। केवल गाजियाबाद में नहीं है और इसकी मांग की जा रही है। हाईकोर्ट व आबादी के हिसाब से बड़े शहर प्रयागराज में भी इसकी आवश्यकता बताई जा रही है। इसी तरह मेरठ व आगरा आबादी के हिसाब से बड़े शहर हैं। इन सब में गाजियाबाद के साथ प्रयागराज की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

सिर्फ अपराध ही नहीं, धारणा में भी आया सकारात्मक बदलाव
वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के जिन चार शहरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हुई है, वहां पुलिस के बारे में लोगों की धारणा में बदलाव आया है। अपराध में भी कमी आई है। इसका सबसे बड़ा असर कार्रवाई पर पड़ा है। लोगों की सुनवाई के लिए अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। अधिकारियों द्वारा एक-एक चीज पर मानीटरिंग की जा रही है। आम जन से संबंधी मामलों के निस्तारण में तेजी आई है। निचले स्तर पर जवाबदेही तय की जा रही है और समयबद्ध कार्रवाई न करने पर निगरानी कर रहे अधिकारियों द्वारा सवाल-जवाब भी किए जा रहे हैं।

 

यह भी देखे:-

नोएडा- ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पम्पों पर प्रशासन का छापा , एक पेट्रोल पम्प की यूनिट सीज
आत्मनिर्भर भारत एवं बजट 2021 पर भाजपा गौतम बुद्ध नगर बिसरख मंडल में बैठक
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया, कहा कि जल के बिना जीवन ...
प्रसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ विंग अमित खारी ने थामा भाजपा का दामन
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल तेहरवें दिन जारी
किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर टोल फ्री कराने की मांग
Covid-19:जानिए कोरोना संकट काल में कैसा होगा कॉलेज एडमिशन का प्रक्रिया..
डोमिनिका मैजिस्ट्रेट कोर्ट से मेहुल चोकसी को झटका, खारिज हुई जमानत याचिका, ऊपरी कोर्ट में करेगा अपील
NEP 4 INDIA: टीचर्स व एडल्ट एजुकेशन का भी तैयार होगा नया पाठ्यक्रम, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश
पीएम मोदी बोले: आरोप नहीं आलोचना पसंद है मुझे, कभी-कभी तो आलोचकों को बहुत मिस करता हूं 
कोरोना संकट पर पीएम मोदी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, ऑक्सीजन सप्लाई में आई रुकावट तो नपेंगे जिले के ...
आईआईएलएम में बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन
आज का पंचांग, 24 जून 2020 , जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
इलेक्रामा-2020 की शानदार शुरुआत - 1300 से अधिक प्रदर्शकों ने किया दुनिया को ऊर्जा देने वाले इनोवेशंस...
वकीलों ने किया डीसीपी दफ्तर का घेराव
किसान एकता संघ ने सौंपा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर ज्ञापन