फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ भारत बनाने की अपील की

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने आज फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत की। ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसके उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए । इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर से युवा एक ही संकल्प लेकर जुड़े हैं कि फिट रहना है और फिट रखना है। तन, मन को स्वस्थ रखकर ही हम मजबूत देश का निर्माण कर सकते हैं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ से जब 100वीं वर्षगांठ की तरफ चलेंगे तो हम सब पर निर्भर है कि 25 वर्षों में देश को किस दिशा में लेकर जाना है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने के लिए, हमने देश भर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 लांच किया है। इसे आज 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर लांच किया गया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें देश के प्रत्येक जिले के 75 गांव हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 2 अक्टूबर तक प्रत्येक जिले और प्रत्येक गांव के लोग इस आंदोलन में भाग लेंगे। पिछली बार 5 करोड़ लोग हमसे जुड़े थे और इस बार 7.5 करोड़ लोग सीधे हमसे जुड़ेंगे। मुझे उम्मीद है कि जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेगा यह संख्या बढ़ती जाएगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बता दें कि इस बार फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन 13 अगस्त से दो अक्तूबर के बीच होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 को झंडा दिखाकर शुरू किया। इस दौरान उनके साथ खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा फार्मा एक्सपो CPhI & P-MEC इंडिया एक्सपो का आयोजन
अनुच्छेद 370 हटाने पर मिशन युवा शक्ति संगठन ने लड्डू बांटा
खुर्जा कैलाश अस्पताल के डॉ. हरेंदर चौधरी की सलाह: बुखार, कमजोरी और सांस की तकलीफ में कब जानलेवा बन स...
गलगोटिया लॉ के छात्रों ने बाल अधिकारों के प्रति बच्चों को किया जागरूक
बीटा-1 में चंदन और फूलों की होली: खुशबू, गीत और ढोल की थाप पर झूमे सेक्टरवासी
मथुरा काण्ड के विरोध में ज्वैलरों ने किया हड़ताल
दवा विक्रेताओं ने किया रक्तदान, रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया रक्तदान शिविर
गणेशोत्सव 2019: रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा, मुंबई लोककला के कलाकारों ने दी नृत्...
मंडुआडीह अब हुआ बनारस स्टेशन, प्‍लेटफार्म पर नया बोर्ड लगाने का कार्य हो गया शुरू
ग्रेनो में 10 हजार खरीदार, बिल्डर प्रोजेक्टों में खरीद सकेंगे अपना फ्लैट
भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य का भव्य स्वागत हुआ
ग्रामीणों ने सुनाई समस्या, विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा जल्द होगा निदान
जेवर के प्रवीण को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, पेरिस पैरालिंपिक में रच चुका है इतिहास
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण : ईआरपी से जुड़ीं पांच और सेवाएं, आवंटी घर बैठे ले सकते हैं लाभ
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ स्कार्पियो लूटेरा
सती निहालदे मन्दिर प्रांगण में जीर्णोद्धार, सम्मान समारोह का आयोजन