Investor Summit : पीएम मोदी रखेंगे मन की बात, देंगे निवेश बढ़ाने का मंत्र

नई दिल्‍ली । पीएम मोदी आज गुजरात में निवेशकों को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी इस सम्‍मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगे। ये सम्‍मेलन सुबह 11 बजे शुरू होगा। पीएमओ से जारी रिलीज में बताया गया है कि इस सम्‍मेलन को राज्‍य सरकार के साथ मिलकर सड़क और परिवहन मंत्रालय संयुक्‍त रूप से आयोजित कर रहा है। इस सम्‍मेलन में गुजरात के मुख्‍यमंत्री भी हिस्‍सा लेंगे। इसके अलावा इसमें केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री के भी हिस्‍सा लेने की उम्‍मीद है। सम्‍मेलन मूलत: गुजरात में अधिक निवेश को लेकर है।

इस दौरान उनका जोर न सिर्फ अधिक से अधिक निवेश के लिए निवेशकों को प्रभावित करने पर रहेगा बल्कि वो ये भी बताएंगे कि सरकार ने उनके लिए किस तरह की नई नीतियां बनाई हैं या आगे बनाएगी। वो ये भी बताएंगे कि निवेशकों को आने वाली परेशानियों को खत्‍म करने के लिए सरकार ने अब तक क्‍या कदम उठाए हैं और इसमें उन्‍हें कहां तक सफलता मिली है।

गुजरात ने सरकार की इस नीति को आगे बढ़ाने के लिए अपने यहां पर वोलेंटिरी व्‍हीकल फ्लीट माडर्नाइजेशन प्रोग्राम की भी शुरुआत की है। इस सम्‍मेलन में गुजरात में शिप ब्रेकिंग इंडस्‍ट्री को भी आगे बढ़ाने पर बात होगी। आपको बता दें कि गुजरात का अलंग दुनिया का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग हब है।

यह भी देखे:-

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों को मिले बड़ी राहत
डॉ आर के सिन्हा के स्वास्थ लाभ हेतु चित्रगुप्त मंदिर मे हुआ सुंदर कांड का पाठ
61 फिट की त्रिकालदर्शी भगवान भोले की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
घोड़ी बछेड़ा गांव में किसान सभा का विस्तार, 200 महिला-पुरुष किसानों ने ली सदस्यता
किसान एकता संघ आगामी 17 मई को एनपीसीएल कार्यालय का करेगा घेराव:रमेश कसाना
Samsung Galaxy A52: सैमसंग लॉन्च कर रहा है 5G फ़ोन,15 मार्च से पहले शुरू हो सकती है सेल
दिल्ली के लिए राहत की खबर, केजरीवाल बोले- केंद्र ने राजधानी का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाया
किसान एकता संघ की हुई यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक
शारदा स्कूल ऑफ लॉ की पहल: ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
नोएडा के वीवीआईपी सैक्टर 14ए में कोरोना की दस्तक, आज मिले 17 पॉज़िटिव, कोरोना संकमितों की संख्या 470 ...
जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों से मिले डीएम बी.एन. सिंह, क्या कहा- पढ़ें पूरी खबर
लापरवाही न करें, डेढ़ से 2 महीने में भारत आ सकती है कोरोना वायरस की तीसरी लहर, एम्स चीफ ने बताया
कोरोना के चलते सात  से कम  निरुद्ध बंदियों को मिली जमानत 
राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का आदेश रद्द
पुलिस त्वरित कार्यवाही करती तो बच सकती थी गौरव की जान : अन्नू खान, नेफोमा अध्यक्ष