स्वतंत्रता दिवस : फुल ड्रेस रिहर्सल कल, कई रास्ते बंद, एडवायजरी जारी, यहां है पूरी जानकारी

स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल कल की जाएगी। रिहर्सल के चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। लालकिले के आसपास के सारे मार्ग बंद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के भी इंतजाम भी वहीं रहेंगे जो 15 अगस्त को रहते हैं। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक केसुचारू संचालन केलिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बॉर्डरों पर दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की जाएगी। हालांकि इस बार आमंत्रित लोग ही लाल किले के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

 

दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक )संजय कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे से लेकर दस बजे कई मार्ग आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। ये मार्ग हैं- नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छात्ता रेल चौक तक, लोथियन रोड जीपीओ देहली से छात्ता रेल चौक तक, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन से रेड फोर्ड चौक तक, निषाद राज मार्ग रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक, लिंक रोड एस्प्लेडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी तक और बाहरी रिंग रोड आईएसबीटी से आईपी फ्लाईटोवर(सलीमगढ़ बाईपास)। निषाद मार्ग भी पूरी तरह बंद रहेगा। इन मार्गों पर केवल लेवल लगे हुए वाहन ही जा सकते हैं।

 

जिन वाहन चालकों के पास लेवल नहीं है वह तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजैड मार्ग, सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर आने से बचें। ऐसे वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

साउथ से नार्थ ऐसे जाए
पहला, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मटर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड होकर नार्थ दिल्ली में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। दूसरा, कनॉट प्लेस पहुंचकर मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, श्रृद्घानंद मार्ग, लाहौरी गेट, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर नार्थ दिल्ली में अपने स्थान या आगे तक पहुंच सकते हैं। तीन, रिंग रोड आईएसबीटी, सलीमगढ़ बाईपास, आईपी एस्टेट फ्लाईओवर होकर जा सकते हैं। चार, निजामुद्दीन ब्रिज से क्रॉस यमुना रोड, पुश्ता रोड, जीटी रोड, क्रॉस ओवर टू आईएसबीटी होकर जा सकते हैं।

पूर्व से पश्चिमी कॉरिडोर
डीएनडी, एनएच-24, विकास मार्ग, शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज से आगे रिंग रोड होकर जा सकते हैं। विकास मार्ग, डीडीयू मार्ग, भावभूति मार्ग और डीबीजी रोड होकर जा सकते हैं। बुलेवर्ड रोड, बर्फ खाना, रानी झांसी फ्लाईओवर, डीबीजी रोड और पंचकुईया रोड होकर जा सकते हैं।

गीती कॉलोनी फ्लाईओवर शांतिवन तक बंद रहेगा
लोअर रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरीगेट  से शांतिवन और आईपी फ्लाईओवर तक ट्रैफिक को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

गीता कॉलोनी ब्रिज बंद रहेगा
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि शांतिवन तक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर बंद रहेगा। आईएसबीटी से लेकर शांति वन तक रिंग रोड पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी।

साइनेज लगाए जाएंगे
लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाए जाएंगे। लोग साइनेज को देखकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा सकते हैं।
व्यावसायिक वाहन और अंतरराज्यीय बसों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध
सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों को 12 अगस्त की आधी रात से 13 अगस्त की सुबह ग्यारह बजे तक निजामुद्दीन ब्रिज से लेकर वजीराबाद ब्रिज तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। 13 अगस्त को सुबह पांच से नौ बजे तक अंतरराज्यीय बसों को भी आईएसबीटी से सराय कालेखां तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। अंतरराज्यीय बस चालक जीटी रोड, वजीराबाद रोड और एनएच-24 का प्रयोग कर सकते हैं। अंतराज्यीय बसों को आईएसबीटी से सरायकालेखां आईएसबीटी तक 12 अगस्त को रात 12 बजे से लेकर 13 अगस्त की सुबह 11 बजे तक आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा डीटीसी समेत अन्य सिटी बसों को सुबह पांच से नौ बजे तक  हनुमान सेतू से भैरो रोड टी पाइंट के बीच चलने पर पाबंदी रहेगी। लाल किला, जामा मजिस्द और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म होने वाली बसें पहले ही खत्म हो जाएंगी। दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली से आकर लालकिले की तरफ जाने वाली बसें जेएलएन मार्ग पर रामलीला ग्राउंड की विपरीत दिशा में खत्म हो जाएंगी। उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली की तरफ से आकर लालकिले जाने वाली बसें मोरी गेट और तीस हजारी पर खत्म हो जाएंगी।  सिटी बसें सुबह दस बजे के बाद बहाल हो जाएंगी। 15 अगस्त को भी यहीं व्यवस्था रहेगी।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाए-
दक्षिण दिल्ली से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी मार्ग, पुल डुफरिन, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोग रिंग रोड, केला घाट रोड, जोरावर सिंह मार्ग, मोरी गेट, पुल डुफरिन और एसपी मुखर्जी मार्ग होकर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कहीं भी कोई पाबंदी नहीं है।

आईएसबीटी ऐसे जाएं
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड और बुलेवर्ड रोड होकर जा सकते हैं।

कस्तूरबा अस्पताल ऐसे पहुंचें
जेपीएन अस्पताल जाने में किसी तरह की पाबंदी नहीं है। कस्तूरबा अस्पताल जाने के लिए अजमेरी गेट, अजमेरी बाजार, चौक हौजकाजी, चाबड़ी बाजार, बरसा बुल्ला और उर्दू बाजार होकर जा सकते हैं।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि समारोह में आने वाले लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। लोग किसी तरह की परेशानी होने या सुझाव देने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095 और 25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की फेसबुक व ट्विटर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

यह भी देखे:-

बच्चों के लिए वैक्सीन आने में लगेगा अभी और वक्त, DGCI से नहीं मिली है अभी मंजूरी
जेवर के विकास में महिलाएं भी बनेंगी भागीदार : धीरेन्द्र सिंह, बदलते जेवर की बदलती मातृशक्ति
T20 World Cup 2021: टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुश्किल होने जा रही है हल, दुबई में मिले संकेत
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, स्वस्थ भारत बनाने की अपील की
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
Women Reservation Bill: राहुल ने नई संसद की तारीफ, महिला आरक्षण बिल को कहा अधूरा
ट्रंप और ओबामा के बाद अब राष्‍ट्रपति बाइडन के साथ भी PM मोदी की पर्सनल केमिस्ट्री
कमिश्नरेट गौतम बुध नगर के द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश,पढ़े पूरी जानकारी
प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है - नरेंद्र श्रीवास्तव
चेतावनी: डब्ल्यूएचओ चीफ बोले- महामारी अभी गई नहीं, यह तब ही खत्म होगी जब दुनिया चाहेगी
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया 5.5 लाख करोड़ का बजट
ग्रेटर नोएडा : जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में 16वाँ स्थापना दिवस समारोह का भव्य क...
बैंक दे रहा है सबसे सस्ता ऑटो लोन , सरकारी बैंकों ने घटाई ब्याज दर,
कांग्रेस को लगने वाला है बड़ा झटका, इस राज्य में पू्र्व CM समेत दर्जनभर विधायक छोड़ेंगे हाथ,
अकरम खान  को अल्प संख्यक जिलाअध्यक्ष व आशिफ खान को सदर तहसील सचिव युवा किसान एकता संघ मनोनीत किया गय...
आठ साल में सबसे बड़ी घुसपैठ, आतंकियों की तलाश में पैरा कमांडो भी उतारे