Encounter In Delhi : दिल्ली में सुबह-सुबह एनकाउंटर, 2 शातिर बदमाश ढेर और 2 पुलिसकर्मी हुए घायल

नई दिल्ली । दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गए, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ये दोनों बदमाश लूट समेत कई मामलों में शामिल थे और लंबे समय से दोनों की तलाश थी। आमिर लोनी का और राजमन रोहिणी का रहने वाला था। दोनों यहां एक मकान में छिपे हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों को ढेर कर दिया। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, कारतूस के साथ डेढ़ लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आशंका है कि दोनों लूटपाट की वारदात कर यहां पहुंचे थे। जानकारी सामने आ रही है कि रोहिणी जिले की पुलिस टीम बेगमपुर से इनका पीछा करते हुए खजूरी पहुंची थी। यहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसके बाद एनकाइंटर में दोनों मारे गए।

टिल्लू गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के कराला गांव में बीते महीने गैंगवार के दौरान नितेश नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कंझावला थाना पुलिस ने सुनिल उर्फ टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों की पहचान हरियाणा के सोनीपत के शास्त्री पार्क निवासी अक्षय व पोस्ट आफिस पार्क निवासी सूरज उर्फ गोलू के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से पिस्टल, दो कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद की गई है। बदमाशों ने युवक की इसलिए हत्या की थी क्योंकि नितेश के बड़े भाई प्रवेश ने पिछले वर्ष साथियों के साथ मिलकर टिल्लू गैंग के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस फरार तीन आरोपितों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी देखे:-

EDUCOHAAT में FRENZY FEST "Celebrate Your Talent " का आयोजन 26 अगस्त को, युवाओं व प्रोफेशनल के लिए C...
जीबीयू के विद्यार्थियों ने भारत मंडपम का भ्रमण किया
दिल्ली विश्वविद्यालय ; 16 अगस्त से नहीं चलेंगी कक्षाएं, कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी आ रहे सामने
NEET SS 2021: अगले साल से होगा पैटर्न में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन
अग्नि-5 मिसाइल से क्यों चिंतित हुआ चीन , भारत की मिसाइलों में कितना है दम
एकेटीयू : बीटेक के छात्र ले सकेंगे माइनर डिग्री
रिटायरमेंट के दिन बढ़ा यमुना प्राधिकरण के सीईओ IAS राकेश कुमार सिंह कार्यकाल
जीडी गोयनका में मनाई गई गाँधी व शास्त्री जयंती
राम-ईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक फेट का उल्लासपूर्ण आयोजन, टैलेंट शो और डीजे इवनिंग रहे आकर...
India Corona Cases: देश में फिर बढ़े कोरोना के नए मामले,37 हजार से ऊपर
जनसुनवाई में सीईओ से मिले उद्यमी, मांगी जमीन
चिश्तिया लुत्फ़िया दरगाह पर 78 वाॅं सालाना उर्स मेले का हुआ समापन
22 राज्यों ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, गैर-भाजपा शासित राज्यों ने अब तक नहीं की कटौती
रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी
सीएम योगी का निर्देश: अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतरकर बारिश से नुकसान का लें जायजा, पीड़ितों को ...