आत्मनिर्भर नारी शक्ति : PM मोदी आज करेंगे कृषि सखी चंपा सिंह से बात

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आत्म-निर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। ‘आत्म-निर्भर नारी शक्ति से संवाद” कार्यक्रम के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्टर कृषि सखी(सीआरपी) चंपा सिंह से संवाद करेंगे। मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले की चंपा सिंह कम लागत वाली कृषि तकनीकी व जैविक कृषि प्रोत्साहन के लिए कार्य कर रही हैं। वे अपनी मेहनत की वजह से महिला सशक्‍तीकरण की पर्याय बन चुकी हैं। जिले के आदिवासी बहुल अंचल पुष्पराजगढ़ तहसील के एक छोटे से गांव की चंपा ने कम समय में जो सफलता हासिल की, उसी के बदौलत उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर हासिल हुआ है।

पीएम मोदी आज दोपहर 12.30 बजे महिला नारी सशक्‍तीकरण के संबंध में बेहतरीन कार्य करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, मणिपुर के स्व-सहायता समूहों से जुड़ी आत्मनिर्भर महिलाओं से भी चर्चा करेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान हुई पहली आय

हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में भी चंपा ने जैविक कृषि पद्धति का प्रशिक्षण लिया। उन्हें हरियाणा के झज्जर विकास खंड में कार्य करने का मौका मिला। 15 दिन के मानदेय के रूप में पहली आय 11600 रुपये हुई। इसके बाद उन्होंने जैविक खेती के प्रशिक्षण को ही मुख्य काम बना लिया। चंपा अब तक करीब 5500 परिवार को यह प्रशिक्षण दे चुकी हैं। एक बार के प्रशिक्षण के बदले 700 रुपये मानदेय प्राप्त होता है।

यह भी देखे:-

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में ईद असेंबली का आयोजन    
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा जल्दी ही एक बड़ा आन्दोलन
नोएडा में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में दनकौर के बच्चों का दमदार प्रदर्शन, 15 में से 11 ने ज...
आई0 ई0 सी0 कॉलेज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
डॉक्टर्स डे पर पीएम मोदी ने कहा: देश में बढ़ाई जा रही एम्स की संख्या, स्वास्थ्य बजट को इस साल किया द...
हॉयर ने ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन समारोह किया
कोरोना का नया वेरिएंट देता है गंभीर बीमारी, मगर Covaxin कर सकती है इसका काम तमाम
ग्रेटर नोएडा : शाहबेरी में इमारत गिरने के मामले में दो अन्य गिरफ्तार
आतंकी हाफिज सईद के करीबी खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ दिखे सिद्धू
किसानों की आबादी के प्रकरण जल्द निस्तारित होंगे: सीईओ
कोरोना से राहत : लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से कम मामले
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: सीता को हर ले गया रावण, राम वियोग प्रसंग देख कर भावुक हुए दर्शक
Bharat Mobility Expo 2025: ई-विटारा, क्रेटा इलेक्ट्रिक, साइबरस्टर और एम9 की लॉन्चिंग ने मचाई धूम
शारदा विश्विद्यालय : स्वामी मुकुदानंदा ने बताया खुशी, सफलता और पूर्ति के सात मन्त्र
मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, देखें शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग ल...
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मेधावी बालिकाओं का हुआ सम्मान