क्रूज मिसाइल : भारत ने किया सफल परीक्षण, चीन और पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी
नई दिल्ली (एएनआई)। भारत अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। इसके तहत भारत जहां अपनी सेनाओं को अत्याधुनिक करने में लगा हुआ है, वहीं अपनी सुरक्षा के लिए नई मिसाइलों के निर्माण में भी आगे बढ़ रहा है। पिछले माह की भारत ने अग्नि मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। यहां पर आपको ये भी बता दें कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन दोनों ही भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। इसको देखते हुए भारत अपनी सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं।
भारत ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित की गई एक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। ये परीक्षण ओडिशा स्थित बालासोर में किया गया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने करीब 150 किमी का सफर पूरा किया। इस मिसाइल में इंडीजिनीयस क्रूज इंजन लगा है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भविष्य में इस मिसाइल के और भी परीक्षण किए जाएंगे। इस मिसाइल का परीक्षण में खरा उतरना चीन और पाकिस्तान दोनों के ही लिए खतरे की घंटी है। इससे पहले भारत ने यहां से ही आकाश मिसाइल (Akash-NG) का भी सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली है।
इससे पहले भारत ने यहां से ही आकाश मिसाइल (Akash-NG) का भी सफल परीक्षण किया था। ये मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली है। इससे दो दिन पहले डीआडीओ ने पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था।
