किन्नौर मे दरक गया पहाड़ ,यात्रियों से भरी बस और आधा दर्जन वाहन फँसे

Landslide In Kinnaur, हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर एक पहाड़ी दरक गई। बताया जा रहा है पहाड़ी से दरके मलबे की चपेट में सवारियों से भरी एक बस भी आ गई है। बताया जा रहा है बस हरिद्वार जा रही थी व इसमें 35 के करीब यात्री सवार थे। जिला प्रशासन समेत अन्‍य अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एनडीआरएफ समेत सीआरपीएफ व आइटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं व राहत कार्य शुरू कर दिया है।

एनडीआरएफ टीम ने 11 लोगों को रेस्‍क्‍यू किया है। बताया जा रहा है चार लोग खुद जख्‍मी हालत में मलबे से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है, लेकिन रुक रुककर मलबा गिरने से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय के मुताबिक हादसे में करीब 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

 

डीएसपी भावानगर राजू के मुताबिक रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का चालक ही बचा है। बाकी सब मलब में दबे हुए हैं। चालक के मुताबिक बस में 30 से 35 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है बस समेत एक ट्रक व पांच से छह छोटी गाडि़यां भी मलबे की चपेट में आई हैं। अभी तक चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पहाड़ी से काफी देर तक मलबा गिरता रहा। जिला प्रशासन के सभी अधिकारी पुलिस अधिकारी जांच दस्ते लेकर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी देखे:-

डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधिमंडल
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने अचानक दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में बड़ी हलचल
जुनेदपुर गाँव मे शहीद दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि मनाई
यूपी बोर्ड के टापर्स छात्रों को करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए “मिशन शक्ति-5.0” का किया शु...
कोरोना को लेकर सभी समस्याओं का निराकरण के लिए   इटीग्रेट कंट्रोल रूम का नंबर जारी   
ग्रेनो में बिजली कट पर एनपीसीएल ने बताई ये वजह
योगी आदित्यनाथ ने जेवर गैंग रेप कांड के पीड़ितों से की मुलाकात
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह व अनुपशहर विधायक के प्रयास से प्रदेश के नौजवानों को मिला उनका हक, UP Poli...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने लगाया नि:शुल्क कैंसर जाँच शिविर
नोएडा : सपा ने किया ग्रामीणों के धरने का समर्थन
यमुना सिटी में 50 एकड़ में बनेगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क
एसएसपी लव कुमार समेत गौतमबुद्ध नगर के इन पुलिसकर्मियों को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह देकर करेंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर गौड़ सिटी और नोएडा वेस्ट में महिलाओं ने तिरंगा साइक्लोथन और वृक्षारोपण कर दिखाया ...
जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन , व्यापारियों व उद्यमियों को मिला समाधान
बसंत पंचमी पर चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, बारिश में भी निकली भव्य ...