14 सालों से फरार चल रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार

  • कानपुर में वर्ष 2007 में एक व्यक्ति से लूटपाट करने के बाद कर दी थी हत्या 
  • नाम पता बदलकर बिसरख क्षेत्र में रह रहा था आरोपी
  • फर्जी पासपोर्ट,आधार कार्ड, पिस्टल व अन्य सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा। क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर व बिसरख कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या के मामले में कानपुर से 14 सालों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, मोबाइल आदि सामान बरामद किया है। अभियुक्त नाम व पता बदलकर बिसरख क्षेत्र में पिछले कई सालों से रह रहा था। अभियुक्त ने कानपुर में एक व्यक्ति से लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। एडीसीपी क्राइम ब्रांच इलामारन जी. ने बताया कि जिला कानपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र में वर्ष 2007 में एक व्यक्ति से लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सौरभ उर्फ विक्कू निवासी शिव नगर मसवानपुर थाना कल्याणपुर का नाम सामने आने पर उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। अभियुक्त सौरभ उर्फ विक्कू घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अभियुक्त के बारे में गौतमबुद्धनगर पुलिस को अहम जानकारी हुई। एडीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि बिसरख कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्यारोपी सौरभ उर्फ विक्कू को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नाम पता बदलकर पासपोर्ट बनवा लिया था। अभियुक्त ने अपना नाम आनंद पी श्रीवास्तव व पता मीडिया एन्कलेव सेक्टर-6 वैशाली गाजियाबाद बता रखा था। अभियुक्त के विरूद्ध ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिसरख कोतवाली व कानपुर में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

यह भी देखे:-

मोटा मुनाफा का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने सवा करोड़ रूपया ठगा
दिव्यांग किशोरी से रेप कर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
नोएडा में बिल्डिंग गिरने का मामला, आरोपी बिल्डिंग मालिक गिरफ़्तार
थार जीप में मिला दिल्ली से लापता युवक का शव
40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
घर से लापता व्यक्ति का शव मिला
महिला को धक्का देकर स्कूटी लूटी
मतदाताओं को रिझाने लाई जा रही शराब बरामद, एक गिरफ्तार
जेडीयू नेता के बेटे को पुलिस ने किडनैपर्स से छुड़ाया, बीटा 2 पुलिस की किडनैपर्स से हुई मुठभेड़, एक क...
देश भर में चोरियां कर चुका सूरज पारदी यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, 1 लाख रुपये का ईनाम घोषित
मारा गया कच्छा बनियान गिरोह का सरगना डकैत , यूपी एसटीएफ नोएडा ने किया ढेर
बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूटी
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
लापता युवक का शव मिलने पर भड़के ग्रामीण, परीचौक जाम किया
दो साल के मासूम के अपहरण का सूत्रधार निकला चचेरा भाई गिरफ्तार 
चाइल्ड लाइन ने किया जागरूकता कार्यक्रम