कांग्रेसियों ने निकाला ‘भाजपा गद्दी छोड़ो, पैदल मार्च

कांग्रेसियों ने निकाला ‘भाजपा गद्दी छोड़ो, पैदल मार्च
दनकौर (खालिद सैफी)-  मंगलवार को कांग्रेस की  राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष  अजय कुमार उर्फ लल्लू के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कस्बा बिलासपुर से खेरली हाफीजपुर तक सैकडों कांग्रेसजनों ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर भाजपा के कुशासन में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, तीनों नये कृषि कानून तथा बढ़ते अपराध आदि  के विरोध में, कांग्रेस के प्रदेश सचिव व गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस प्रभारी सुनील बिश्नोई की अध्यक्षता व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौधरी के संचालन में सैकड़ों कांग्रेस जनों ने ‘भाजपा गद्दी छोड़ो,  पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में गौतम बुध्द नगर कांग्रेस प्रभारी सुनील बिश्नोई एवं जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के अलावा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह नागर, तफसीर आलम, रघुराज भाटी, डॉ शकील अहमद, अमित भाटी, मा. रणवीर भाटी, पुनीत कुमार,  रसूला खा, गौतम अवाना, पुरुषोत्तम नागर, अब्बास हैदर, , वरुण चौधरी, दिनेश शर्मा, समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने पैदल मार्च में भाग लिया। इस मौके पर गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस प्रभारी सुनील बिश्नोई ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है। तब से महंगाई चरम पर पहुंच गई। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता किसान मजदूर गरीब सभी परेशान है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बेरोजगारी ने युवाओं को आत्महत्या और अपराध की दुनिया की ओर धकेलने को को मजबूर कर दिया है। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना मांगे ही, तीन नए कृषि कानून लाकर किसानों और मजदूरों को पूंजी पतियों के यहां गिरवी रखने का काम किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर ने कहा कि चरम पर पहुंची महंगाई के चलते किसान मजदूर गरीब व आमजन का हर वर्ग अपना जीवन यापन करने में असमर्थ हो गया है। नए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले आठ महीने से आंदोलनरत किसानों की,  भाजपा की गूंगी बहरी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।
 तफ़्सीर आलम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबों, किसान, युवा और मजदूरों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे में भाजपा गद्दी छोड़ें, वरना देश व प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।

यह भी देखे:-

हर घर के आँगन की मिट्टी से नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास बनेगा अमृत गार्डन।
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, 7 अक्टूबर से दशहरा महोत्सव रामलीला मंचन का होगा आगाज़
गणतंत्र दिवस : यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ . अरुणवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
नोएडा और लखनऊ में कमिश्नर प्रणाली : सूत्र
प्रथमा ग्रामीण बैंक ने लोगो को किया जागरूक
कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं औरंगजेब के वंशज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रिया राघव बनी भारतीय किसान यूनियन अंबावता की प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ
बिस्कुट कंपनी में मजदूरों -मैनेजमेंट में मारपीट, कंपनी में तोड़ फोड़ , पुलिस पर हुआ पथराव, कई घायल
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, ड्राइवर की मौत
तालिबान के समर्थकों को आनी चाहिए शर्म, वहां महिलाओं और बच्चों का हो रहा कत्लेआम - सीएम योगी
गणेशोत्सव का हुआ समापन, गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के साथ हुआ गणपति का विसर्...
जुमे की नमाज पर आज पुलिस सड़क से लेकर आसमान तक ड्रोन से कर रही है निगरानी
एक दीप शहीदों के नाम, सदर तहसील परिसर मे शहीदों को याद करते हुए जलाये गये दीप
उत्तर प्रदेश में भगवान चित्रगुप्त की 71 फुट की विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति को लगाई जायेगी 
औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा