राष्‍ट्रीय स्तर पर अभी लागू नही होगा NRC, जानें क्यों ?

नई दिल्ली (एएनआई)। मानसून सत्र के दौरान सरकार की तरफ से केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री नित्‍यानंद राय ने कहा है कि फिलहाल सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी करवाने के बाबत कोई फैसला नहीं किया है। उनके मुताबिक फिलहाल सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है।

उन्‍होंने बताया है कि अभी तक देश में अवैध रूप से रहने वाले शरणार्थियों का केंद्रीय स्‍तर पर कोई आंकड़ा उपलब्‍ध नहीं है। रोहिंग्‍या शरणार्थियों के भी देश की सीमा के अंदर घुसने की खबरें हैं। साथ ही ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई हैं जिसमें ये गलत काम में संलिप्‍त हैं। इसको देखते हुए केंद्र ने सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस दिशा में चौंकन्‍ना रहने को कहा है। केंद्र की तरफ से कहा गया है कि वो इन लोगों की पहचान के लिए कानून लागू करवाने वाली एजेंसियों के अलावा खुफिया एजेंसियों कीभी मदद लेने को कहा है।

आपको बता दें कि एनआरसी के मुद्दे पर काफी विवाद रहा है। इसको लेकर सरकार पर विपक्ष भी सवाल उठते रहे हैं। आरएसएस पूर्व प्रमुख मोहन भागवत भी इसको लेकर बयान दे चुके हैं। उन्‍होंने अपने असम दौरे के समय पर भी इस मुद्दे पर सफाई दी थी। उनका कहना था कि सीएए और एनआसी का कोई धार्मिक आधार नहीं है। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों को भी आड़े हाथों लिया था। उनका कहना था कि विपक्ष इस मुद्दे पर केवल अपना राजनीतिक हित साध रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि एनआरसी के बारे में ये जानने का अधिकार सभी के पास है कि आखिर देश के कौन नागरिक हैं। आपको बता दें कि उत्‍तर पूर्वी राज्‍य असम में इसको लेकर काफी बवाल भी हुआ था। पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्‍य, खासतौर पर बांग्‍लादेश की सीमा से से लगने वाले राज्‍यों में इस मुद्दे पर काफी हंगामा हुआ था।

यह भी देखे:-

UP में शनिवार का लॉकडाउन हटेगा:सिर्फ रविवार को तालाबंदी रहेगी, नाइट कर्फ्यू भी अभी जारी रहेगा
डॉ. मोहिब हमीदी को मिला सर्जिकल एक्सीलेंस एंड इनोवेशन अवार्ड | इंडिया हेल्थ समिट एंड अवार्ड्स 2025
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने भारत में अपने ईवी के सफर की शुरुआत की इलेक्ट्रिक ऑटो और इलेक्ट्रिक बाइस...
अष्टमी पर महिला उन्नति संस्था ने नवजात बच्चियों में बेबी किट बांटा
यूपी: आजादी के बाद से इस गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण, दिवाली पर प्रशासन ने लगवाए जेनरेटर
Tokyo Paralympics 2021: नौ स्पर्धाओं में 54 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, यह रहा पैरालंपिक खेलों में भारत क...
Zika Virus Outbreak: शराब की गंध से आकर्षित मच्छर फैलाते हैं बीमारी, इन बातों को समझे बिना बचाव मुश्...
किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर खाली कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, निर्भीक होकर मतदाता मतदान में अपने वोट का करें अवश्य प्रयोग
NCR बना गैस का चैंबर, लोगों का जीना हुआ दूभर
सुप्रीम कोर्ट : कोरोना से हुई मौतों के मामलों में मुआवजा देने को लेकर आएगा अंतिम फैसला
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण :  आईआईटीजीएनएल की टाउनशिप को पीएम ने दी अलग पहचान
Lakhimpur Kheri Live: श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी
सेक्टर 24 NTPC दफ़्तर पर किसानों का हल्ला बोल
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत