ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है

नीरज चोपड़ा का जेवलिन थ्रो में ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है। टोक्यो में सात पदक हमारे देश को खेलों में शक्ति के रूप में नहीं दिखाते, लेकिन यह महसूस किया जा सकता है कि हम उस रेखा के काफी करीब आ गए हैं जो औसत और विलक्षण को विभाजित करती है। 23 जून, 1983 को लार्डस में गार्डन ग्रीनिज ने अगर बलविंदर सिंह संधू को हल्के में लेने की गलती नहीं की होती तो शायद न हम इस स्टेडियम की बालकनी में कपिल देव और उनके खिलाड़ियों को विश्वकप ट्राफी लिए देखते और न ही आज भारत की क्रिकेट टीम पावर हाउस के रूप में नजर आती।

क्या बदला, क्या बदलेगा : रियो में हुए पिछले खेलों में भारत की तरफ से केवल 20 खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल और उससे आगे प्रवेश किया था, जिनमें पुरुष हाकी टीम भी शामिल थी। इसके मुकाबले टोक्यो में 55 खिलाड़ियों का इस स्तर तक पहुंचना बताता है कि हमारे खिलाड़ियों की पदक के पास जाने की क्षमता बढ़ी है। कम से कम दस ऐसी स्पर्धाएं हैं जिनमें भारत का प्रदर्शन विश्वस्तरीय रहा। यह व्यापकता गौर करने लायक है। इसका सरल मतलब है कि हमने इन खेलों में ओलिंपिक के लिए न केवल क्वालीफाई किया, बल्कि अपनी उपस्थिति भी महसूस कराई। सात पदक इतिहास में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है, लेकिन इससे भी ऊपर लड़ने की क्षमता अधिक प्रभावशाली है। सुधार और क्षमता में वृद्धि सबसे अधिक हाकी में आनंद और राहत पहुंचाने वाली है। पतन को कोसते 35 साल बीते।

 

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर में ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 15 वाहन जब्त, ₹7.8 लाख जुर्माना
डम्पिंग ग्राउंड का विरोध जोर पकड़ा, महापंचायत का आयोजन , आमरण अनशन शुरू
गौतमबुद्ध नगर : आॅटो में चालकों को पहचान पत्र लगाना होगा अनिवार्य, नहीं तो होगी कार्यवाही
मोटो -जीपी बाइक रेस के लिए यमुना प्राधिकरण ने जारी कर दी एनओसी
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया
वयोवृद्ध पत्रकार दिवंगत थान सिंह भाटी को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
बाइक बोट घोटाले के आरोपी की  मेरठ में लाखों रूपये मूल्य की जमीन कुर्क
पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
International Women's Day पर अमेज़न प्राइम ने की नई सीरीज़ की घोषणा, एक्टिंग से लेकर निर्देशन तक सब ...
सीएम से शिकायत के बाद एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात रणदीप भाटी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, सीधे-...
खतरा: दुनिया भर में कोरोना की तीसरी लहर, भारत के पास अभी भी संभलने का वक्त
PM Modi Visit Varanasi: पीएम मोदी आज देंगे काशी को नए स्टेडियम की सौगात, जानिए पूरा कार्यक्रम
रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पांच बच्चों ने पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की छात्रा सोनाली कुमारी बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट
एनटीपीसी दादरी को सेफ्टी इन्नोवेशन पुरस्कार-2020 मिला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन