UNSC की बैठक : पीएम नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा पर दिए पांच मंत्र, जानें उनके बारे में

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय खुली परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने समुद्री व्यापार और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान समेत पांच सिद्धांत पेश किए। इन सिद्धांतों के आधार पर समुद्री सुरक्षा सहयोग के लिए वैश्विक प्रारूप तैयार किया जा सकता है।

खुली परिचर्चा की अध्यक्षता करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा: अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर खुली परिचर्चा की अध्यक्षता के दौरान आतंकवाद और समुद्री अपराध के लिए समुद्री मार्ग का दुरुपयोग किए जाने की ओर ध्यान दिलाते हुए चिंता जताई। उन्होंने जोर दिया कि महासागर दुनिया की साझा विरासत हैं और समुद्री मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जीवनरेखा हैं।

पीएम ने संरा सुरक्षा परिषद की परिचर्चा की अध्यक्षता कर पांच सिद्धांतों पर जोर दिया

समुद्र विरासत साझा करने वाले देशों के समक्ष चुनौतियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सिद्धांत पेश किए। मोदी ने पहले सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें वैध समुद्री व्यापार के लिए बाधाओं को दूर करना चाहिए। वैश्विक समृद्धि समुद्री व्यापार के सहज संचालन पर निर्भर करती है।

यूएनएससी ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री अपराध के विभिन्न पहलुओं पर पूर्व में चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए हैं। हालांकि, यह पहली बार था जब उच्च स्तरीय खुली बहस में एक विशेष एजेंडे के रूप में समुद्री सुरक्षा पर समग्र रूप से चर्चा की गई।

ये हैं पांच सिद्धांत

1- वैध समुद्री व्यापार के लिए बाधाओं को दूर करना

2- समुद्री विवादों का निपटारा अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर हो

3 – प्राकृतिक आपदाओं व आतंकियों द्वारा उत्पन्न खतरों का मुकाबला वैश्विक समुदाय मिलकर करे

4 – समुद्री पर्यावरण एवं संसाधनों का संरक्षण किया जाए

5 – समुद्री संपर्क को और प्रोत्साहित किया जाए

यह भी देखे:-

विंडसर कोर्ट सेक्टर 78 में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तिमय हुआ वातावरण
गलगोटिया विश्वविद्यालय में 350 से अधिक छात्रों को मिले टैब और स्मार्टफोन, विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले...
मिठाई की दूकान पर खाद्य विभाग का छापा, लिए नमूने
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में "ऑर्केस्ट्रा दिवस" की सुरमयी प्रस्तुति, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
भावनात्मक रूप से राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े: प्रो. प्रीति बजाज
Tokyo Olympics 2020 Day 8 Live: आज के मुक़ाबले, खिलाड़ी आजमाएंगे दांव
जिला निर्वाचन कार्यालय गौतम बुद्ध नगर ने लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम किया...
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में यू.पी.आर.एस.एस.ए. स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंप...
पृथ्वी दिवस पर नन्हें बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
यंग इंडियंस इवेंट ने जल संरक्षण जागरूकता पर प्रतिष्ठित साइकिल अभियानकर्ता के साथ सफल बातचीत का जश्न ...
बंगाल में दीदी की हैट्रिक तय, बढ़त में मात्र  77 सीटों पर सिमट गई भाजपा 
थर्मोकोल फ़ैक्टरी में लगी भीषण आग
दीपावली का नायाब तोहफा: वरिष्ठ नागरिक समाज ने 80 वर्ष पार कर चुके बुजुर्गों को किया सम्मानित
विश्व पर्यावरण दिवस पर फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने चलाया पौधारोपण अभियान
SHOTOKAI NATIONAL KARATE CHAMPIONSHIP में गौतमबुद्ध नगर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन