जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात, आतंकियों ने बीजेपी नेता और पत्नी को मारी गोली, दोनों की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बड़ी आतंकी वारदात हुई है। शहर के लाल चौक पर आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम रसूल दार और उनकी पत्नी पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर के बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुलाम रसूल डार कुलगाम के बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। बीजेपी के पदाधिकारी होने के अलावा गुलाम रसूल डार सरपंच भी थे। उन्हें पिछले दिनों ही हुए पंचायत चुनावों में चुना गया था।

वह कुलगाम जिले के रेडवानी गांव के रहने वाले थे। बीते साल उन्होंने जिला विकास परिषद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दिनदहाड़े चौक पर बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। हाल ही में 5 अगस्त की वह तारीख गुजरी है, जिस दिन जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35ए हटाया गया था और राज्य का पुनर्गठन कर दो केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए थे। इस आतंकी वारदात को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Jammu & Kashmir | Terrorists fired bullets at a couple at Lal Chowk in Anantnag. Both husband & wife have been shifted to hospital. More details awaited.

— ANI (@ANI) August 9, 2021

पुलिस ने इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने की आशंका जताई है। कुछ घंटे पहले ही पुंछ जिले से सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने से बड़े पैमाने पर हथियारों को बरामद किया था। इसके अलावा बीएसएफ ने किश्तवाड़ से दो आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों के पास से भी बड़े पैमाने पर हथियार पाए गए हैं।

यह भी देखे:-

स्वर्गीय कालूराम बाल्मीकि शूटिंग बॉल प्रतियोगिता: मालेगांव टीम बनी विजेता
महागुन माइवुड्स सोसाइटी के बिल्डर द्वारा थोपी जा रही एओए के खिलाफ निवासियों का विरोध प्रदर्शन
तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुरेखा का निधन, बालिका वधू मे निभाया था "दादी सा" का किरदार
कल का पंचांग, 10 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
Sammati WellBeing Centre organizes Yoga classes on International Day of Yoga
नैनो तकनीकी में बायोलॉजिकल साइंस को बढ़ावा देगा एकेटीयू
Today Weather Update: यूपी के इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, दिल्ली को करना होगा इंतजार
बवेरियन संसद में संदीप मारवाह सम्मानित
Rama Navami 2021: आज है रामनवमी, जानें मंत्र, पूजा विधि, आरती समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां
मुख्यमंत्री ने दी 6500 करोड़ के सबसे बड़े डाटा सेंटर की सौगात
कुख्यात माफिया दाऊद इब्राहिम की फोटो एक्स पर लगाई, मुकदमा दर्ज
"वास्तु रत्न" से नवाजे गए ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन, ज्योतिष सम्मेलन में साधु-संतों और विद्वानों का जु...
दयाशंकर गुप्ता को महिला उन्नति संस्था का महाराष्ट्र अध्यक्ष बनाया
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा, सारे कार्यक्रम किए रद्द
इमरान ने कहा- अनुच्छेद-370 पर फैसला पलटने तक भारत से संबंध नहीं,बौखलाया PAK
BJP Parliamentary Meeting: PM मोदी की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय दल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा