Shilpa Shetty News: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर लखनऊ में FIR

फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किलों के दौर से गुजर रही हैं। अभी हाल ही में पोर्नोग्राफी मामले में पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह है पूरा मामला
फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty) और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड व हजरतगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। शिल्पा और उनकी मां पर वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप लग रहा है। आयोसिस स्लिमिंग स्किन सैलून एवं स्पा नाम से शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने कंपनी खोली। जिसकी फ्रेंचाइजी और ब्रांच के नाम पर करोड़ों रुपये वसूल किए गए।

बताया जा रहा है कि हजरतगंज पुलिस ने बीते महीने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भी जारी किया था। इस पूरे मामले पर शिल्पा शेट्टी और उनकी मां का अभी तक कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद अब लखनऊ पुलिस मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से इस पूरे मामले पर जल्द पूछताछ करेगी। वहीं, विभूति खंड एसओ चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है।

 

यह भी देखे:-

"मिशन शक्ति अभियान" : सेमीनार/वेबीनार का आयोजन, कामकाजी महिला व उद्द्यमी भी हुई शामिल
UPPSC Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 130 पदों पर निकली भर्तियां, 1 जुलाई तक करें ...
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
गौतमबुद्ध नगर: जिले में चला ऑपरेशन क्लीन 4
मजदूरों के खून में रंगकर पैदा हुआ लाल झण्डा... - गंगेश्वर दत्त शर्मा जिलाध्यक्ष सीटू
डोमिनिका मैजिस्ट्रेट कोर्ट से मेहुल चोकसी को झटका, खारिज हुई जमानत याचिका, ऊपरी कोर्ट में करेगा अपील
समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस सिनर्जिया 2025 (Synergia 2025) का शानदार आयोजन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत 2024-25 (अप्रैल-मार्च) के अंतरिम बजट की म...
LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद
भारत में कबड्डी का प्रचलन सदियों से रहा है, दूसरे देश कर रहे हैं अनुसरण : धीरेन्द्र सिंह
क्षेत्रीय सासंद द्वारा कौशल विकास केन्द्र का कैम्प आयोजित करने की माँग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे सीतापुर
7 जिलों में 9 राही टूरिस्ट बंगलों के निर्माण को जल्द ही गति देगी योगी सरकार
ग्रेटर नोएडा में कोरोना पॉजिटिव की जिंदगी बचाने में कामयाब हुए GIMS के डॉक्टर
ग्राइंडर एप के जरिये समलैंगिकों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
हर प्रदेशवासी को सुरक्षा की गारंटी दे रही जीरो टॉलरेंस नीति: सीएम योगी