दिल्ली में अब डेंगू का कहर: अब तक 55 मरीज आ चुके चपेट में, 2018 के बाद सबसे अधिक मामले दर्ज 

दिल्ली में अब डेंगू का कहर दिखने लगा है और लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में अब तक 55 मामले सामने आ चुके हैं।

 

एक जनवरी से सात अगस्त के बीच डेंगू के मामलों की संख्या 2018 के बाद से इस साल सबसे अधिक है। जबकि इससे पहले इसी अवधि में उस वक्त 64 मामले सामने आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में तीन मामले सामने आए हैं।

 

डेंगू के मच्छर साफ, खड़े पानी में पनपते हैं, जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में भी पनपते हैं। वेक्टर जनित बीमारियों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच दर्ज किए जाते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के बीच तक बढ़ सकती है।

इसे महीने के हिसाब से देखें तो जनवरी में शून्य केस, फरवरी में दो केस, मार्च में पांच केस, अप्रैल में 10 केस, मई में 12 केस, जून में सात केस और जुलाई में 16 केस दर्ज हुए।

जनवरी से जुलाई के महीने के बीच में ही अगर बीते सालों के आंकड़ों की बात करें तो साल 2016 में 119 केस, 2017 में 185 केस, 2018 में 56 केस, 2019 में 40 केस और 2020 में 31 केस दर्ज हुए थे। हालांकि इस साल डेंगू से कोई मौत नहीं हुई।

सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इस साल मलेरिया के 21 मामले और चिकगूनिया के 18 केस सामने आए हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी ने 29 जुलाई को प्रस्ताव पास किया है जिसमें डेंगू ब्रीडिंग चेकिंग स्टाफ के 710 पद निकाले गए। 24 जुलाई को ईडीएमसी ने एक माह लंबा डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया। साथ ही अन्य निगमों ने भी डेंगू जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए अलग-अलग उपाय किए।

 

यह भी देखे:-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, 1 अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी
कई राज्यों ने लॉकडाउन में दी छूट, रेल टिकट आरक्षण में 230 फीसदी की वृद्धि
यूपी मे कोरोना का कहर, इन जिलों में बढ़ा नाइट कर्फ्यू, परीक्षाएं स्थगित 
कोरोना से उबरने के बाद नई मसीबत बन रहा मेंटल डिसऑर्डर,स्टडी में खुलासा
अवैध मिलावटी कच्ची शराब और यूरिया के साथ एक गिरफ्तार
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ ने सेक्टर बीटा वन का किया दौरा, ग्रेनो को देश का सर्वश्रेष्ठ बनाने में निवा...
सिटी हार्ट अकादमी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अश्लील फिल्मों से राज कुंद्रा हर रोज कमाते थे 6-8 लाख रुपये ?
दिल्ली-एनसीआर: वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार, 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्य...
अनिरुद्ध त्यागी बने मेरी सरकार (Mygov) के पहले कैंपस एंबेसडर
नोएडा प्राधिकरण का भ्रष्टाचार के खिलाफ नई मुहीम : इन नम्बरों पर कर पर कर सकते हैं शिकायत, पढ़ें
भारत के साथ दुनिया के 190 देशों ने किया आसन और प्राणायाम
गृह मंत्रालय का राज्यों को सख्त निर्देश, कहा- सावधानी से हटाएं लॉकडाउन की पाबंदियां, अनलॉक को लेकर द...
ITS इंजीनियरिंग कॉलेज : "इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT)" पर वेबिनार
मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का ट्रेंड चल रहा है: मौलाना कल्बे जव्वाद
रोटरी क्लब ग्रेनो करा रहा है तुगलपुर स्कूल में कमरे का निर्माण